फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफई महोत्सव आयोजन पर मंडराया खतरा, पिता-पुत्र लेंगे कल फैसला

Mon, 13 Nov 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Saifai festival can be over Mulayam and Akhilesh will decide
डेमो पिक
समाजवादी पार्टी का सैफई महोत्सव काफी चर्चित और भव्य होता आया है। इस मेले का आयोजन मुलायम सिंह के भतीजे रणवीर सिंह यादव ने छोटे स्तर से शुरू किया था। जोकि वर्ष 2003 में मुलायम के सत्तासीन होने के साथ ही भव्य रूप में होने लगा। इस वर्ष सैफई महोत्सव होगा या नहीं इस पर काफी शंसय बना हुआ है।








 

Trending Videos
Saifai festival can be over Mulayam and Akhilesh will decide
डेमो पिक
इस वर्ष सैफई महोत्सव का आयोजन होगा या नहीं। इस बात का फैसला सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिलकर करेंगे। सोमवार को महोत्सव की कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया ।

 
Saifai festival can be over Mulayam and Akhilesh will decide
डेमो पिक
मुलायम सिंह यादव  और अखिलेश यादव समिति के संरक्षक हैं। बैठक में मौजूद सदस्यों एक प्रस्ताव पारित कर समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव और संयोजक सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को इन संरक्षकों से संपर्क करने को अधिकृत किया गया। 2016 में आसन्न विधानसभा चुनावों के महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saifai festival can be over Mulayam and Akhilesh will decide
धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की एकमत राय थी कि महोत्सव लगाने और तारीखें तय करने का निर्णय मुलायम और अखिलेश लें। करीब 40 मिनट चली बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य अनोखेलाल आढ़तिया के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed