{"_id":"5aed4ffd4f1c1b042e8b7093","slug":"conflicts-in-bjp-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेयर- पार्टी के अंदर एक-दूसरे की टांग खींचने का काम खूब चल रहा है, फिर डिप्टी सीएम ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर- पार्टी के अंदर एक-दूसरे की टांग खींचने का काम खूब चल रहा है, फिर डिप्टी सीएम ने कही ये बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम, मेयर प्रमिला पांडे व अन्य बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी के अंदरखाने होने वाली भितरघात के स्वर खुलकर बाहर आने लगे।
डिप्टी सीएम
भाजपाइयों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी तकरार शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने आ गई। आखिर में उन्हें भी कहना पड़ा कि कानपुर की भाजपा में भितरघात काफी है। यह अच्छा नहीं है, इसका गलत संदेश जा रहा है। यह बात उस समय उठी जब कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने के लिए उप मुख्यमंत्री ने उनकी बैठक बुलाई थी।
डिप्टी सीएम
इस दौरान एक कार्यकर्ता अपनी बात बताते हुए यह भी कहने लगा कि जब वह लोग पुलिस से किसी मामले में सहायता करने की बात करते हैं, तो पार्टी के कुछ लोग इसके विरोध में खड़े हो जाते हैं। ऐसे लोग पुलिस के ही पक्ष लेकर कार्यकर्ता की शिकायत पर ही सवाल खड़े कर देते हैं। इसी बीच वहां बैठी मेयर प्रमिला पांडे भी बोल पड़ीं। कहा, कि पार्टी के अंदर एक-दूसरे की टांग खींचने का काम खूब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमिला पांडे मेयर कानपुर
मेयर और कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में एक दूसरे की खिलाफत करने की जानकारी उन्हें भी है। यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस तरह की स्थिति को खत्म कराने का इशारा किया।