फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of harassment of student at school police ignored complaint family performed Pind Daan

कानपुर: स्कूल में छात्र से यौन उत्पीड़न का मामला, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, परिवार ने कराया जीते जी पिंडदान

Tue, 25 Aug 2026 05:53 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के एक स्कूल में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पिता ने शुक्लागंज के आनंद घाट पर पत्नी, बेटे और खुद का जीते जी पिंडदान करा दिया। इसके बाद परिवार मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ के लिए निकला, जिसे गंगाघाट पुलिस ने रास्ते में रोककर एसएसपी उन्नाव के समक्ष पेश किया। 

विज्ञापन
Kanpur Case of  harassment of student at school police ignored  complaint family performed Pind Daan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्र के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से दुखी पिता ने सोमवार को सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पहुंचकर महापात्र को बुलाकर पत्नी, बेटे और स्वंय का जीते जी पिंडदान कराया। इसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सभा को रोका और एसएसपी के पास भेजा। एसएसपी जय प्रकाश सिंह से न्याय दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद परिवार घर लौटा। एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि कानपुर एक स्कूल में उनका बेटा पढ़ता है। वहां उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन
 

पुलिस के न सुनने पर दुखी होकर आनंद घाट पहुंचकर महापात्र को बुलाकर पत्नी, बेटे और स्वयं का पिंडदान कराया। इसके बाद वह परिवार समेत शिकायत करने के लिए मुख्यमंत्री के यहां लखनऊ जा रहे थे। तभी कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने उन्हें रोक लिया और एसएसपी उन्नाव कार्यालय भेजा गया। वहां एसएसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed