{"_id":"5cc98a51bdec2207853454c9","slug":"coaching-instructor-in-kanpur-suspicious-suicide-and-his-wife-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शहवान हत्याकांड: मोहब्बत से मौत तक की कहानी, वो दिनभर सोती थी रात में उसे नोचती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद शहवान हत्याकांड: मोहब्बत से मौत तक की कहानी, वो दिनभर सोती थी रात में उसे नोचती थी
Thu, 02 May 2019 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक शहवान ने एक डायरी में कुछ ऐसे हालातों का जिक्र किया है, जिनसे आजिज आकर यह कदम उठाया। बता दें कि मोहम्मद शहवान ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। इसके बाद कानपुर के काकादेव में हॉर्वर लिमिट और ग्लोबल लिनिट क्लासेज नाम से कोचिंग शुरू की थी। सहवान आईआईटी की तैयारी करने वालों को मैथ पढ़ाता था।
किचन की दीवार पर चिपकाया गया डाइट चार्ट
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बांगरमऊ निवासी सपा नेता शहंशाह खान की बेटी नमरा भी उसकी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। मोहम्मद शहवान की पहली शादी बेकनगंज रेडीमेड मार्केट में रहने वाली समराना बेगम से 2007 में हुई थी। दो बच्चे अयान (9) और अंसरा (6) हैं। समराना ने बताया कि नमरा के प्रेम जाल में फंसने के बाद उसके और शहवान के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। शहवान अक्सर उससे झगड़ा करता था, तलाक मांगता था। इससे तंग आकर वह दोनों बच्चों को लेकर 2017 में मायके चली गई थी, तब से वहीं है।
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
समराना के मुताबिक होली के पहले शहवान ने परिवार वालों के कहने पर बेटा भी ले लिया था। शहवान ने बेटे अयान को अपने माता-पिता के घर यशोदानगर में रखा है। गुजारा भत्ता के लिए शहवान से कोर्ट में मामला चल रहा है। बकौल समराना पिछले बुधवार को कोर्ट में तारीख थी, तब उसकी मुलाकात शहवान से हुई थी। मोहम्मद शहवान से जब निकाह हुआ था, तब वह बहुत साधारण था। स्मार्ट लड़की पाने के चक्कर में उसने सबकुछ बर्बाद कर लिया। यह कहते हुए पहली पत्नी समराना रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
भाई इरफान से कहा कि तुम लोग भी शहवान की बर्बादी के जिम्मेदार हो। जब वह नमरा को लेकर आता था, तब ऐतराज क्यों नहीं करते थे। तुम लोगों के बहकावे में आकर शहवान ने बेटा भी छीन लिया था। समराना ने बताया कि सोमवार को शहवान ने उसे फोन किया था। उसने बेटी अंसरा से बात की थी। अंसरा से कहा था कि मैं तुमको मिस करता हूं। आई लव यू बेटी। अंसरा ने भी आई लव यू पापा कहने के बाद फल और कुछ सामान लेकर आने को कहा था। शहवान ने जल्द आने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस को छानबीन में पता चला कि मोहम्मद शहवान काकादेव कोचिंग मंडी का जानामाना नाम है। पहले शहवान हॉर्वर लिमिट व ग्लोबल लिनिट नाम से खुद की कोचिंग चलाता था। इधर कुछ समय से हॉर्वर को बंद कर ग्लोबल लिनिट में पढ़ाने के साथ ही ओमेगा कोचिंग में भी क्लास लेता था।