फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब्जी और फलोें से बनेगी CNG, सड़क की सफाई के लिए कुवैत की कंपनी को बुलाया

Sun, 15 Apr 2018 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
CNG will be made from vegetable and fruit
डेमाे पिक
इंदौर की तर्ज पर कानपुर शहर में सब्जी, फलों से सीएनजी बनेगी। वहां से लौटे नगर आयुक्त ने इसके लिए चकरपुर मंडी और नौबस्ता गल्ला मंडी में प्लांट लगाने पर विचार शुरू कर दिया है। नाइट स्वीपिंग के लिए वहां काम कर रही कुवैत की कंपनी को बुलाया जा रहा है। कटे बालों से भी लिक्विड कंपोस्ट बनाया जाएगा।
CNG will be made from vegetable and fruit
डेमाे पिक
इंदौर में कूड़े के शतप्रतिशत उपयोग पर 9 से 13 अप्रैल तक चली अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला से महापौर प्रमिला पांडेय के साथ लौटे नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि वहां सीखने को मिला को जो चीजें हमारे लिए कबाड़, कूड़ा हैं, उनका भी उपयोग करते हुए जीवन को सुगम बनाएं।
CNG will be made from vegetable and fruit
डेमाे पिक
उन्होंने इंदौर की तर्ज पर यहां बायो मेथेनाइजेशन प्लांट लगवाने का फैसला लिया है, इसमें बनने वाली मेथेन गैस को कंप्रेस कर सीएनजी के रूप में उपयोग में लाई जाती है। यहां सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए इंदौर में रात में सफाई कार्य का बारीकी से जायजा लिया। वहां रात 10 से सुबह 6 बजे तक यह कार्य करने वाली कुवैती कंपनी की सह कंपनी इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG will be made from vegetable and fruit
डेमाे पिक
यहां भी पांच प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए एक बड़ा रोड स्वीपर और एक छोटा रोड स्वीपर खरीदने के लिए शासन ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जल्द धन जारी हो जाएगा। वहां फुटपाथ, डिवाइडर के साथ ग्रीन बेल्ट की भी सफाई होती है। इंदौर की तर्ज पर यहां कटे बालों से लिक्विड कंपोस्ट बनाने का प्लांट लगाने का प्रयास किया जाएगा। वहां पंजीकृत कूड़ा बीनने वाले सूखे कूड़े को अलग - अलग करते हैं। 50 माइक्रॉन से पतले प्लास्टिक से आरडीएफ बनाकर फ्यूल के रूप में बेचा जाता है। पुन: उपयोग लायक प्लास्टिक को भी बेचकर जो आमदनी होती है, वह कूड़ा बीनने वालों को बांट दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed