{"_id":"5d9c5f168ebc3e014b5fad3d","slug":"cm-yogi-tour-in-by-election-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: यूपी की इस सीट पर नौ प्रत्याशियों के बीच होगा हार जीत का मुकाबला, 15 को आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: यूपी की इस सीट पर नौ प्रत्याशियों के बीच होगा हार जीत का मुकाबला, 15 को आएंगे सीएम योगी
Tue, 08 Oct 2019 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 08 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की संचालन समिति की अहम बैठक देउनधा सी पी गौतम महाविद्यालय में जारी है। चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में अब मैदान में कुल नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद से चुनावी हलचल तेज हो गई हैं।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, लोकनिर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका उपाध्याय, सांसद आर के सिंह पटेल के नेतृत्व में बूथ और सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हर बिंदुओं पर बारीकी से मंथन कर रहे हैं। सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नाम वापसी के तय समय बृहस्पतिवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
रिटर्निंग ऑफिसर राजबहादुर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला को कमल, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडेय को हाथ का पंजा, सपा प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल को साइकिल, बसपा प्रत्याशी राजनारायण उर्फ निराला कोल को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी जगदीश को हसिया बाली, अन्नदाता पार्टी प्रत्याशी शांति सिंह को ट्रैक्टर चलाता किसान, राष्ट्रीय अपना दल के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को छड़ी, इंडियन पीपुल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी शिवभूषण पटेल को कैरम बोर्ड, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र को कांच का गिलास चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में बैठक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार करें। नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में न किया जाए। मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट जीतने के लिए सभी दलों के स्टार प्रचारकों के मानिकपुर व मऊ क्षेत्र में आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
15 अक्तूबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रत्याशी आंनद शुक्ला के समर्थन में जनसभा करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता भागवत त्रिपाठी ने बताया कि मऊ क्षेत्र में जनसभा होगी। इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी मानिकपुर क्षेत्र में दौरा होगा। वह कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडेय के लिए वोट मांगेंगी। साथ ही सपा के प्रत्याशी डा. निर्भय पटेल के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी आने के संकेत पार्टी के नेताओं ने दिए हैं।