फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल माहेश्वरी सम्मान समारोह: गजल में आजाद कानपुरी और गीत के लिए भोपाल के कमल किशोर को मिला पुरस्कार

Sun, 21 Apr 2019 06:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
amar ujala kavi sammelan and Atul maheshwari literary award ceremony in kanpur
अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह
अमर उजाला और तिरंगा अगरबत्ती की ओर से शनिवार को लाजपत भवन मोतीझील कानपुर में द्वितीय अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। गजल में प्रथम पुरस्कार कानपुर के आजाद कानपुरी को मिला। उनकी गजल, जमाने में जितनी परेशानियां हैं, हमारी-तुम्हारी मेहरबानियां हैं, मरे जा रहे हैं सब अपने खातिर, वतन के लिए किसकी कुरबानियां हैं...के लिए पुरस्कार मिला। गीत में प्रथम पुरस्कार भोपाल के कमल किशोर दुबे को मिला। उनकी रचना, घर आंगन मधुबन कानन..के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। दोनों को ग्यारह, ग्यारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सभी का सम्मान तिरंगा अगरबत्ती के एमडी नरेंद्र शर्मा ने किया।


द्वितीय अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों ने अपने-अपने गीत और गजलें भेजी थीं। सम्मान समारोह के लिए कुल 2000 रचनाएं आई थीं। निर्णायक मंडल में वेद प्रकाश संजय, आनंद पांडेय और मनोज कुमार शुक्ला ने गीत और गजलों से सर्वश्रेष्ठ 6-6 रचनाएं चयनित कीं। इसमें पहली तीन प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए जबकि तीन सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुईं। 50 अन्य रचनाओं को सम्मानित भी किया गया।
amar ujala kavi sammelan and Atul maheshwari literary award ceremony in kanpur
अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह
इस समारोह के सह प्रायोजक एनआरएस रिक्शा कंपनी है। चैनल पार्टनर स्वदेश न्यूज है। श्रेष्ठ गीत-गजल के विजेताओं को 11000, 8100 और 5100 रुपये का क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव और श्वेता जायसवाल ने किया। इस मौके पर स्वराज इंडिया स्कूल के प्रबंधक ब्रजेश सिंह, सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के प्रबंधक आशीष भार्गव, वीरेंद्र स्वरूप प्रोफेशनल स्टडीज के नितिन मिश्रा, धनवंतरि अस्पताल के डा. अरुण प्रकाश, नरचर इंटरनेशनल के सचिन चित्रांशी मौजूद रहे।
amar ujala kavi sammelan and Atul maheshwari literary award ceremony in kanpur
अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह
गीत में पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार-कमल किशोर दुबे भोपाल को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-चंचल कुमार तिवारी लखनऊ को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-आराधना शुक्ला कानपुर को 5100 रुपये (अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं)
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala kavi sammelan and Atul maheshwari literary award ceremony in kanpur
अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह
सांत्वना पुरस्कार
मनोज कुमार गुप्ता, कानपुर 
शीतल वाजपेयी, कानपुर
तन्मय पांडेय, महोबा
विज्ञापन
amar ujala kavi sammelan and Atul maheshwari literary award ceremony in kanpur
अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह
गजल में
प्रथम पुरस्कार-आजाद कानपुरी, कानपुर को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-मनीष मीत, कानपुर को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-शाहिद महक, आगरा को 5100 रुपये

सांत्वना पुरस्कार
अनीता मौर्या, कानपुर
सतीश सिंह, रायबरेली
मुरली परिहार, कानपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed