फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घाटमपुर में सीएम बोले- जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझें उसमें बैठा गुंडा

Mon, 22 Apr 2019 10:26 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur ghatampur, lok sabha election 2019
घाटमपुर में सीएम की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के घाटमपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा है तो समझें कि उसके भीतर गुंडा बैठा है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कहा कि आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, सीधा गोली चाहिए। कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने से पहले जो वादे किए थे, उनको पूरा किया है। 

CM Yogi Adityanath in kanpur ghatampur, lok sabha election 2019
घाटमपुर में सीएम की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में चुनावी जनसभा में उन्होंने विपक्ष पर जमकर तीर चलाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में पूर्व की सरकारों ने हमेशा तुष्टिकरण और जाति विशेष के पक्ष में काम किया।
CM Yogi Adityanath in kanpur ghatampur, lok sabha election 2019
घाटमपुर में सीएम की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जबकि, नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। भाजपा किसी भी योजना का लाभ जाति अथवा वोट देखकर नहीं बल्कि प्रत्येक गरीब, नौजवान, महिलाओं और जरूरतमंदों को देगी। स्थानीय मुद्दों पर सीएम ने कहा कि घाटमपुर के मुद्दे उनके संज्ञान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur ghatampur, lok sabha election 2019
घाटमपुर में सीएम की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बताया कि जाम से निजात के लिए मुगल रोड और कानपुर सागर मार्ग का चौड़ीकरण, उपरिगामी सेतु (ओवर ब्रिज) का काम शुरू कर दिया गया है। भोगनीपुर से चौडगरा के मध्य रेलवे लाइन बिछाने के लिए खाका बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur ghatampur, lok sabha election 2019
घाटमपुर में सीएम की चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र की यमुनापट्टी में 1980 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चालू है। कहा कि खजाना तो वही है लेकिन, तब लूट होती थी और अब इसपर कड़ा अंकुश है। मंच पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमलरानी, अभिजीत सिंह सांगा, प्रतिभा शुक्ला, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री बाबूराम निषाद, रामआसरे कुशवाहा और पूर्व विधायक रामआसरे अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुशील कटियार ने और संचालन दिनेश राय ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed