{"_id":"5cbbf2dabdec22146b5edc7b","slug":"big-disclosure-why-poorva-express-derailed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वा एक्सप्रेस हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, क्यों पलटी ट्रेन, सच आया सामने!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, क्यों पलटी ट्रेन, सच आया सामने!
Mon, 22 Apr 2019 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हावड़ा रूट पर कानपुर से 15 किमी दूर रूमा के पास शुक्रवार देर रात पटरी से उतर कर पलटी पूर्वा एक्सप्रेस हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में पूर्वा एक्सप्रेस के पलटने की वजहें सामने आने लगी हैं।
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा इतना भयंकर था कि कोच उल्टा हाे गया
- फोटो : अमर उजाला
रूमा रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर पहले इलाहाबाद की तरफ ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा था। यहां पर दो पटरियों को लंबाई में जोड़ने के लिए लगाई जाने लगी चेक रेल (एसईजे) ट्रेन के किसी हिस्से की टक्कर से उखड़ गई थी।
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इससे ट्रेन का पहिया नीचे उतर गया और स्लीपर पर रगड़ता हुआ रूमा रेलवे स्टेशन को पार कर गया और आगे असंतुलित होकर कोच पलट गए। रेलवे इंजीनियरों को आशंका है कि किसी कोच में नीचे लटके किसी हिस्से की टक्कर से चेक रेल उखड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
यह पैंट्रीकार कोच हो सकता है। रेलवे ने अप लाइन के इस ट्रैक के हिस्से को चारों तरफ से घेर लिया है। इस जगह का इस्तेमाल संरक्षा विभाग शंटिंग के लिए भी नहीं करने दे रहा है क्योंकि यह सीआरएस जांच में साक्ष्य है।
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के बाद बेपटरी कोच
- फोटो : अमर उजाला
2 कोच वाली इस ट्रेन में पैंट्रीकार कोच के आगे लगे 12 कोच (नौ स्लीपर और दो जनरल, एक लगेज यान) में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सात स्लीपर कोच और दो जनरल कोच वाली ट्रेन रवाना हो गई।