{"_id":"5b0065464f1c1bcf408b6794","slug":"cm-take-notice-in-kanpuriyans-jugad-with-electric-wire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर पर CM योगी ने लिया संज्ञान, अब 'तार बिजली पे कपड़े नहीं सुखा पाएंगे पिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर पर CM योगी ने लिया संज्ञान, अब 'तार बिजली पे कपड़े नहीं सुखा पाएंगे पिया'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 21 May 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
तारों पर कपड़े सुखाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में गोविंदनगर के शिवनगर मोहल्ले के बाशिंदे दस वर्ष से बिजली के तारों पर ही कपड़े सुखा रहे हैं। यहां दस वर्ष पूर्व एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था, उस ट्रांसफार्मर से जुड़े तार तबसे शोपीस बनकर रह गए। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने इन तारों को कपड़ा सुखाने वाली डोरी बना लिया।
तारों पर कपड़े सुखाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर के शिव नगर मोहल्ले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को 550 मीटर की एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लाइन बिछाई गई। इसमें जल्द करंट दौड़ेगा।
सात मई 2018 के ‘अमर उजाला’ कानपुर के अंक में ‘गोविंदनगर में बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे कपड़े’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
आगे की स्लाइड में- पुराने तारों को हटाकर एबीसी लाइन डालने के आदेश दिए
सात मई 2018 के ‘अमर उजाला’ कानपुर के अंक में ‘गोविंदनगर में बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे कपड़े’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
आगे की स्लाइड में- पुराने तारों को हटाकर एबीसी लाइन डालने के आदेश दिए
तारों पर कपड़े सुखाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसमें शिव नगर की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। यह खबर amarujala.com पर भी फ़्लैश की गई थी। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद सीएम के विशेष सचिव ने बिजली के पुराने तारों को हटाकर एबीसी लाइन डालने के आदेश दिए। इस पर शनिवार को एबीसी लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही लाइन के जरिए लोगों को बिजली भी मिलने लगेगी।
आगे की स्लाइड में- यह है मामला
आगे की स्लाइड में- यह है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
तारों पर कपड़े सुखाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2008 में गोविंदनगर के शिवनगर इलाके में बिजली सप्लाई के लिए 15 पोल गाड़े गए थे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 लाख रुपये खर्च हुए थे। इलाकाई लोगों का कहना है कि सिर्फ दो दिन ही इन तारों में बिजली आई। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने से आपूर्ति बंद हो गई। तबसे बिजली के तारों में करंट नहीं दौड़ा। इसके चलते लोग तारों पर कपड़े सुखाने लगे। शिव नगर निवासी राहुल तिवारी बताते हैं कि मोहल्ले में 250 से ज्यादा घर हैं। इलाके की आबादी तीन हजार के करीब है। कहा कि एबीसी लाइन पड़ने से बेवजह की बिजली कटौती से इलाके को मुक्ति मिलेगी।