फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न आलाकत्ल, न साक्ष्य...फिर भी हत्या: सिर पर घाव और आंख पर भी चोट, पुलिस का दावा- करीबी हत्यारा, मिले हैं सुराग

Thu, 13 Jul 2023 05:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 05:33 AM IST
विज्ञापन
Close hand in farmers murder in Farrukhabad, police got clues and claim  the killer is close one
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में किसान की हत्या में उसके ही करीबी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। हत्या के दूसरे दिन भी भतीजा घर नहीं पहुंचा। उसका नंबर बंद बता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



थाना क्षेत्र के गांव मीठापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (48) की सोमवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुत्री रवीना ने घर के आंगन में चारपाई पर धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा था। धर्मेंद्र की पत्नी फूलश्री कन्नौज जिले के छिबरामऊ के अलीदापुर निवासी भतीजे अनूप के घर गई थीं।

पति की मौत की खबर सुनकर वह घर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार शाम पांचालघाट पर धर्मेंद्र के शव को मौसेरे भाई मुनेश्वर ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। रात में कुछ पुलिसकर्मी धर्मेंद्र के घर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे।

Close hand in farmers murder in Farrukhabad, police got clues and claim  the killer is close one
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

5-6 दिन पहले गांव में दिखा था भतीजा
दूसरे दिन बुधवार को पुलिस की टीम गांव में चक्कर लगाती रही। धर्मेंद्र की हत्या के एक दिन बीत जाने के बाद भी उनका भतीजा पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचा। उसका नंबर मंगलवार सुबह से बंद बता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उसके भतीजे को 5-6 दिन पहले गांव में देखा गया था।

Close hand in farmers murder in Farrukhabad, police got clues and claim  the killer is close one
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ
धर्मेंद्र की हत्या में उसके ही किसी करीबी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। घटना से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस मामले के खुलासे के लिए तेजी से जुटी है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने गांव में देर रात तक जागने वाले युवकों की सूची बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Close hand in farmers murder in Farrukhabad, police got clues and claim  the killer is close one
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मिले हैं अहम सुराग
उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा। धर्मेंद्र की हत्या करने के बाद उसका शव घर के आंगन में पेड़ के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून और हत्या में प्रयोग की गई वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
Close hand in farmers murder in Farrukhabad, police got clues and claim  the killer is close one
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

सूखती रह गईं बेचने को आई मिर्च
घटना से पहले धर्मेंद्र सोमवार शाम करीब सात बजे खेत से हरी मिर्चा तोड़ कर घर ले गया था। रवीना ने बताया कि पिता ने मिर्चा देते हुए कहा कि इन्हें साफ कर दो, दूसरे दिन सुबह मंडी में बेचने जाऊंगा। इसके बाद वह खाना खाकर घर से निकल गए। मंगलवार सुबह आंगन में उनका शव मिला। घटनास्थल के पास ही मिर्ची सूखती रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed