काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से हाईस्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे आते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
इस वर्ष सीआईएससीई के अोवरअॉल प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 10वीं में 98.51 प्रतिशत और 12वीं में 96.21 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों ने परीक्षा परिणाम वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से देखा।
छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी के जरिये भी छात्रों का रिजल्ट देखा जा सकता है।
हाईस्कूल के छात्र अपने मोबाइल पर icse के साथ सात अंकों का यूनिक कोड टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। जिसके बाद उन्हें रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र isc के बाद सात अंकों का मोबाइल नंबर टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही www.result.cisce.org और www.cise.org वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
जिन छात्रों को अपने रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है, वह सात दिनों के अंदर कापी रिचेक के लिए आवेदन कर सकते हैं।