फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैहर से लौट रहे थे श्रद्धालु आंखे खुली तो डरावना था मंजर, एक झटके से मची चीखपुकार, 3 की मौत 33 घायल

Fri, 30 Aug 2019 03:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot fast speed tractor accident, 33 injured 3 dead
हादसे के बाद जमीन पर बिखरे पड़े लाेग - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी पर गुुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। 33 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची यूपी-एमपी पुलिस प्रशासन की पुलिस टीम ने घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया।



 

Trending Videos
chitrakoot fast speed tractor accident, 33 injured 3 dead
हादसे के बाद मौके पर मदद के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
जिसमें आठ की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतकों में दो पहाड़ी थाने के ममसी व एक कमासिन थाने के चकरेही निवासी थे।  चित्रकूट जिले के पहाड़ी थानाक्षेत्र के ममसी व बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही परिवार के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट चारों धाम यात्रा के लिए 26 अगस्त को निकले थे। ट्रैक्टर में चालक समेत कुल 35 लोग सवार थे।

 
chitrakoot fast speed tractor accident, 33 injured 3 dead
घटना के बाद बेसुध पड़ा श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात मैहर में देवी दर्शन कर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद गुुरुवार को तड़के चित्रकूट के लिए रवाना हुए। नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तभी सामने से आये बाइक को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया। घाटी के ढलान पर अचानक ट्रैक्टर चालक रमेश उर्फ कल्लू  का संतुलन बिगड़ा और कुछ दूर जाकर  ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chitrakoot fast speed tractor accident, 33 injured 3 dead
वृद्धा को अस्पताल ले जाती एंबूलेंस - फोटो : अमर उजाला
ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पूरी सड़क व घाटी किनारे घायल लहुलुहान श्रद्धालु पडे़ रहे। इसी बीच उधर से गुजरे अन्य वाहन के चालकों ने पुलिस सूचना दी। राहगीरों ने भी घायलों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार कुल 35 श्रद्धालु घायल हो गए।

 
विज्ञापन
chitrakoot fast speed tractor accident, 33 injured 3 dead
हादसे में 33 लोग घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मुख्यालय से छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें  चंपा देवी (42) पत्नी वीरेंद्र निवासी चकरेही थाना कमासिन बंादा, सूरजभान यादव (18) पुत्र शिवचंद्र यादव निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी, रमेश यादव उर्फ कल्लू (22) पुत्र ननकू निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी की मौत हो गई। अन्य 32 श्रद्धालुओं को इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed