फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले में सीबीआई ने चित्रकूट में फिर डाला डेरा, तीन नए जेई से की पूछताछ

Fri, 20 Nov 2020 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
CBI resides in Chitrakoot in case of sexual exploitation of children, three new JE questioned
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
40 की उम्र में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पकड़े गए सिंचाई विभाग के जेई के खिलाफ सबूत एकत्र करने के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार की शाम फिर मुख्यालय पहुंची है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों समेत तीन नए आए जेई से भी पूछताछ की।


 
CBI resides in Chitrakoot in case of sexual exploitation of children, three new JE questioned
जेई के आवास पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उझाला
इसके बाद सीबीआई की टीम शहर के कुछ और स्थानों पर गई। जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बांदा अदालत में 24 नवंबर को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के लिए यह कवायद की जा रही है। सिंचाई विभाग के जेई रामभवन को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई टीम लगातार कई दिनों से बांदा अदालत में याचिका दे रही है।

 
CBI resides in Chitrakoot in case of sexual exploitation of children, three new JE questioned
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला
जिस पर अब अदालत ने 24 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। कहीं रिमांड मिलने में ज्यादा देरी न हो और जेई से जुडे़ प्रकरण के कई तथ्यों की जांच के लिए सीबीआई कोई ढील नहीं देना चाहती है। शुक्रवार को दो अलग-अलग वाहनों में सीबीआई की टीम फिर से चित्रकूट पहुंची। शाम को सिंचाई विभाग कार्यालय के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI resides in Chitrakoot in case of sexual exploitation of children, three new JE questioned
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को ही सिंचाई विभाग (सिविल) के तीन नये इंजीनियरोें ने नौकरी ज्वाइन की। इन तीनों जेई से सीबीआई की टीम के सदस्यों ने कुछ जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम कालोनी व इसके आसपास के क्षेत्र में टीम ने गुप्त रूप से जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया है। माना यह जा रहा है कि जिन बच्चों के साथ शोषण हुआ है उनके घर परिवार तक पहुंचकर सीबीआई की टीम तथ्य जुटा रही है ताकि आरोपी जेई को सजा दिलाई जा सके। 

 
विज्ञापन
CBI resides in Chitrakoot in case of sexual exploitation of children, three new JE questioned
जानकारी देते जेई शशि कांत - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय का हर कर्मचारी रहा सशंकित
विभागीय जेई रामभवन के यौन शोषण मामले में पकड़े जाने के बाद और बार-बार सीबीआई टीम के आने से सिंचाई विभाग का हर अधिकारी व कर्मचारी आपस में तो कानाफूसी करता है पर किसी बाहरी को देखते ही अपने काम में व्यस्त हो जाता है। यहां तक कि कार्यालय के हर शीशे के दरवाजे बंद रहे। काफी देर बाद जब अधिशाषी अभियंता बीबी सिंह विभागीय बैठक व निरीक्षण कर कार्यालय पहुंचे तो कुछ कर्मचारियों से बातचीत हुई। ज्यादातर अधिकारी कर्मचारियों का यही कहना था कि जेई के बारे में जो भी सुन देख रहे हैं वह सबमें विश्वास नहीं होता कि जेई ऐसा रहा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed