फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक मालिक प्रसपा नेता के घर पहुंची सीबीआई ने की उन्नाव कांड में पूछताछ, हाथ जोड़ खड़े रहे नेता जी

Mon, 05 Aug 2019 02:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
cbi investigate shivpal yadav party leader in unnao misdeed case
सीबीआई टीम के सामने हाथ जोड़ कर खड़े रहे प्रसपा नेता नंदू - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार दुर्घटना के चर्चित मामले में रविवार सुबह सीबीआई की दो टीमें जिले में पहुंची। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के नेता, उनके भाई के शहर के दो आवास, ललौली थानाक्षेत्र के पैतृक गांव व ट्रक चालक के गांव में उसके घर में छानबीन व पूछताछ की। टीम घटना में विधायक कुलदीप सेंगर का लिंक खोजने की कोशिश करती रही। चारों घरों में मौजूद सभी लोगों के पहचान पत्र की फोटोकाॅपी टीम ने कब्जे में लिए।


 
cbi investigate shivpal yadav party leader in unnao misdeed case
प्रसपा नेता के घर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
उधर, ट्रक मालिक देवेंद्र रविवार सुबह ही सीबीआई दफ्तर लखनऊ के लिए रवाना हो चुके थे। ललौली थाना क्षेत्र के सातआना गांव में ट्रक मालिक देवेंद्र किशोर पाल, उनके बड़े भाई प्रसपा जिला महासचिव नंद किशोर पाल, तीसरे भाई अरविंद किशोर पाल, रायबरेली लालगंज में रहने वाले चौथे भाई दीपू का संयुक्त पैतृक आवास है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ सीबीआई के निरीक्षक संदीप कुमार पांडेय, एसआई अभिषेक गुप्ता, पंकज कुमार, ललौली थाने के एसआई शैलेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने घर का ताला तोड़कर तलाशी ली।

 
cbi investigate shivpal yadav party leader in unnao misdeed case
प्रसपा नेता का पैतृक मकान - फोटो : अमर उजाला
तफ्तीश के दौरान टीम ने घर के सदस्यों की आईडी और अन्य प्रपत्र अपने कब्जे में लिए। यहां से जांच अधिकारी करीब नौ बजकर बीस मिनट पर थाना क्षेत्र के ओती गांव के मजरे खाभर पहुंचे। गांव निवासी सरजू पाल (ट्रक चालक आशीष के पिता) के घर पहुंचे। अधिकारियों ने सरजू से चालक आशीष के ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैनकार्ड, बीओबी बैंक खाते की पासबुक की कॉपी ली। उसके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की और संपत्ति के बारे में पता लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi investigate shivpal yadav party leader in unnao misdeed case
ट्रक ड्राइवर के घर भी गई थी सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
यहां सीबीआई टीम ने दतौली चौकी इंचार्ज प्रेमपाल यादव, महिला कांस्टेबल अल्पना तोमर और एनसीआर (रेलवे कर्मचारी) के  रामबिहारी, दुष्यंत को भी बतौर गवाह साथ ले रखा था। दूसरी ओर सीबीआई की दूसरी टीम शहर के पाल नगर में दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंच गई। यहां की टीम में सीबीआई एएसपी राम सिंह, एसआई अनमोल सचान, सभाजीत सिंह, एसपी यादव रहे। उनके साथ एनसीआर के गवाह प्रेम कुमार, मोहम्मद अंजुम थे। टीम आसपास पूछताछ करने के बाद सीधे प्रसपा नेता नंद किशोर उर्फ नंदू पाल के घर पहुंची। हादसे के बारे में पूछताछ की।

 
विज्ञापन
cbi investigate shivpal yadav party leader in unnao misdeed case
दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला प्रसपा नेता का ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलदीप सेंगर से लिंक जानने की कोशिश में सवाल-जवाब किए। जानकारी लेने के बाद पड़ोस में स्थित भाई देवेंद्र किशोर के घर चलने की बात कही। टीम नंदू पाल के साथ उनके भाई देवेंद्र किशोर के घर पहुंची। टीम ने यहां भी कमरों की तलाशी ली और परिवार के लोगों से पूछताछ की। सीबीआई टीम यहां से 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। सीबीआई टीम के सदस्यों ने जांच और पूछताछ के बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से इनकार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed