स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 1.40 करोड़ रुपयों से भरा नोट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रखवाने और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतारने में शामिल रहे 11 कर्मचारियों का ब्यौरा 22 मार्च तक आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा।
2 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग
- फोटो : अमर उजाला
ये सभी रेलवे कर्मचारी शक के घेरे में हैं। इंटरकॉम पर आई कॉल के हिसाब से काम कर रहे थे। जीआरपी ने सभी से पूछताछ कर ब्यौरा तैयार कर लिया है। अब आयकर विभाग की टीम इस संबंध में जांच करेगी। जांच में आयकर, जीआरपी सेंट्रल और आरपीएफ दिल्ली शामिल है।
3 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग
- फोटो : amar ujala
जीआरपी कानपुर की विवेचना अंतिम चरण में है। जीआरपी ने जिन 11 कर्मचारियों से पूछताछ की थी, उनमें पैंट्री कार मैनेजर से लेकर कानपुर के डिप्टी एसएस ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी तक शामिल हैं।
4 of 5
इसी बैग में मिले रुपये
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के एसपी जीआरपी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आयकर की पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर जीआरपी आगे की जांच कर कार्रवाई करेगी।
5 of 5
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 16 फरवरी की रात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में 1.40 करोड़ रुपयों से भरा बैग मिला था।
जांच सही दिशा में चल रही है। हालांकि जब तक बैग रखने वाला पकड़ में नहीं आ जाता, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। - राममोहन राय, प्रभारी निरीक्षक, कानपुर सेंट्रल