फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'काल बना सांड': मासूम के सामने पड़े थे लहूलुहान मां-बाप, मामा बोला- हंसी खुशी किया था विदा...दुनिया ही छोड़ दी

Sun, 28 May 2023 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Case of death of a couple after hitting a bull, cremation with moist eyes, the innocent is out of danger
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले के शिवरामपुर कस्बे में सांड से टकराकर जान गंवाने वाले दंपती का शनिवार की शाम को गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को ननिहाल से जाते समय गोलू के मामा आदि ने कई बार रात यहीं गुजारने के लिए कहा था।

लेकिन वह जिद कर लौट रहे थे। किसी को नहीं पता था कि जिन्हें हंसी खुशी विदा किया, वह हमेशा के लिए दुनिया से चले जाएंगे। इस हादसे में बाल बाल बचे दो साल के गोलू की हालत खतरे से बाहर है, उसका इलाज सतना में चल रहा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार की रात अचानक सड़क पर आए सांड से बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार सतना मप्र के बरौंधा थाना अंतर्गत जवारिन निवासी विजय यादव (30) पुत्र छोटेलाल पत्नी संगीता यादव (26) की मौत हो गई थी।

Case of death of a couple after hitting a bull, cremation with moist eyes, the innocent is out of danger
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

मासूम की नजरों के सामने पड़े थे लहूलुहान मां-बाप
बाइक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड की भी मौत हो गई। मां की गोद से उछलकर सड़क किनारे मिटटी में जा गिरे दो साल के गोलू की जान बच गई, लेकिन वह मासूम नजरों से अपने सामने माता पिता को लहूलुहान पड़ा देखता रहा। अस्पताल में मां के शव से लिपट कर रोता रहा।

Case of death of a couple after hitting a bull, cremation with moist eyes, the innocent is out of danger
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

सतना में चल रहा है इलाज
उसके माथे पर चोट आई, जिसका इलाज किया गया। इसके बाद परिजन उसका इलाज कराने के लिए सतना अस्पताल ले गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चचेरे भाई राफल ने बताया कि विजय यादव के पास दो चार पहिया वाहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of death of a couple after hitting a bull, cremation with moist eyes, the innocent is out of danger
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

परिजन बोले- सभी ने किया था मना
इनको चलाकर जीवन यापन करता था। उसके दो पुत्र एक पुत्री है। शुक्रवार को वह बाइक से अपने कर्वी के कसहाई रोड स्थित नाना रामकिशोर के घर आया था। रात को वापसी के लिए पत्नी के मायके भारतपुर जाने लगा तो सभी ने मना किया कि सुबह चले जाना।

विज्ञापन
Case of death of a couple after hitting a bull, cremation with moist eyes, the innocent is out of danger
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

बात मान लेते, तो न होता हादसा
सभी ने उनसे खाना खाने की भी जिद की, लेकिन विजय व संगीता नहीं माने। कहा कि रात में ही वह भारतपुर पहुंच जाएंगे। वहां रात रूककर अपने गांव जवारिन निकल जाएंगे। रोते हुए परिजनों ने बताया कि काश विजय संगीता उनकी बात मान लेते तो यह दर्दनाक हादसा न होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed