{"_id":"6ae8d13f28cd7b0ec10cbb3b","slug":"case-of-a-lover-beaten-to-death-after-arriving-to-meet-a-woman-2026-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को दी खौफनाक मौत: हत्यारोपी पति का कबूलनामा-धोखेबाज पत्नी को भी मारना चाहता था, बच्चों को देख तरस आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को दी खौफनाक मौत: हत्यारोपी पति का कबूलनामा-धोखेबाज पत्नी को भी मारना चाहता था, बच्चों को देख तरस आ गया
Mon, 02 Nov 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:52 PM IST
सार
साढ़ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका के साथ उसके कमरे में था। प्रेमी को महिला के पति, देवर और ससुर ने पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
प्रेमी की पीटकर हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
साढ़ के गंभीरपुर गांव में शनिवार रात महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने रमा, उसके पति विकास और सास बबली को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। सोमवार को जेल भेजने से पहले हत्यारोपी पति विकास अवस्थी ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा दिया। बोला, वह धोखेबाज पत्नी को भी मारना चाहता था लेकिन दो मासूम बच्चों पर तरस आ गया। रमा और उसकी सास बबली को पुलिस ने वारदात के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में महिला का देवर मोहित व ससुर कालिका प्रसाद फरार हैं।
Trending Videos
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि अतुल के पिता विजय प्रकाश की तहरीर पर रमा, उसके पति विकास, ससुर कालिका प्रसाद, सास बबली व देवर मोहित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह विकास को भी गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद रमा, बबली और विकास को माती कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के पैंट की जेब में मिली मूंगे की अंगूठी
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक अतुल की पैंट की तलाशी ली गई तो बांई जेब में मूंगा जड़ी नई अंगूठी मिली। सूत्रों के मुताबिक अंगूठी की बनावट से उसके महिला या पुरुष के होने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने अंगूठी को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।

इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव देख छोटा भाई हो गया बेसुध
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को अतुल का शव गांव पहुंचा। देर रात मथुरा से पेपर देकर उसका छोटा भाई शिवम भी घर लौट आया। भाई का शव देखते ही शिवम बिलख पड़ा। वह कई बार बेसुध हो गया। सोमवार दोपहर ड्योढ़ी घाट पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शिवम ने मुखाग्नि दी।

आरोपी सास बबली की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी विकास को देख भड़के ग्रामीण
अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण पिकअप से लौट रहे थे। साढ़ थाने के सामने पुलिस की गाड़ी में मुख्य आरोपी विकास अवस्थी को बैठा देख ग्रामीण भड़क गए। कुछ ग्रामीण पिकअप से उतरकर पुलिस की गाड़ी की ओर दौड़े। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी तो ग्रामीणों ने दौड़कर पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस आरोपी को भीतरगांव की तरफ लेकर निकल गई।