{"_id":"5e1467448ebc3e87ab4924ee","slug":"caa-protest-in-kanpur-questions-raised-on-new-list-of-miscreants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हिंसा: उपद्रवियों की नई लिस्ट पर उठे सवाल, किसी के पिता का नाम गलत तो किसी का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हिंसा: उपद्रवियों की नई लिस्ट पर उठे सवाल, किसी के पिता का नाम गलत तो किसी का पता
Tue, 07 Jan 2020 04:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बाबूपुरवा हिंसा के उपद्रवियों की रविवार को नई लिस्ट जारी गई है। इन पांच उपद्रवियों में एस-10 का एक पूर्व सदस्य भी है। हालांकि यह सदस्य पुलिस के साथ लोगोें को समझाते नजर आ रहा है। इसके अलावा इस नई लिस्ट में उपद्रवियों के या तो नाम गलत हैं या उनका पता गलत है। इससे लोगों में गलत कार्रवाई होने का भी डर है।
कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज के आधार पर बनी नई लिस्ट में पहले नंबर पर बाबूपुरवा निवासी ज्वैलरी बॉक्स बनाने वाला एस-10 का पूर्व सदस्य बउवा डिब्बे वाले का नाम है। बउवा का कहना है कि उनका नाम लिस्ट में गलत डाला गया है। इसके अलावा उनके घर का पता और पिता का नाम भी गलत है।
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
इससे लग रहा कि उसे फंसाया जा रहा है। वह खुद हिंसा के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा था। हालांकि कुछ पुलिस वालों ने भी इस पर आश्चर्य जताया है। इसी तरह चौथे नंबर पर शामिल शाह मोहम्मद ने बताया कि उनके पिता का नाम गलत होने के साथ ही पता बेगमपुरवा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि वह बाबूपुरवा में रहता है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर अकरम के पिता आजम लस्सी वाले ने बताया कि उनका बेटा मस्जिद के पास बवाल की सूचना पर माहौल देखने गया था। पुलिस ने उसे गलत उपद्रवी घोषित किया है। पांचवें नंबर के शाविर चूड़ी वाले की मां आलिमा के अनुसार उनका बेटा नमाज पढ़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे भी फुटेज के आधार पर उपद्रवी घोषित कर दिया। चोटिल उपद्रवियों में शामिल मो. अकील ने बताया कि गोली लगने से उसके बाएं जांघ की हड्डी टूट जाने से उसे छह महीने बेड रेस्ट बताया गया है। वह कढ़ाई का काम करता है और घटना के वक्त सामान लेने दुकान गया था। बता दें अब तक बाबूपुरवा के 17 उपद्रवी चिह्नित हो चुके हैं।
प्रियंका गांधी के दौरे की सूचना पर पुलिस अलर्ट
एलआईयू को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाबूपुरवा दौरे का इनपुट मिला है। इसके चलते पुलिस ने अपना पहरा मजबूत कर दिया है।
प्रियंका गांधी के दौरे की सूचना पर पुलिस अलर्ट
एलआईयू को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाबूपुरवा दौरे का इनपुट मिला है। इसके चलते पुलिस ने अपना पहरा मजबूत कर दिया है।