{"_id":"59229c744f1c1b3f6a536791","slug":"businessman-house-fire-breaks-four-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर भीषण अग्निकांड में बड़ा खुलासा, चारों मौतों के पीछे का सच जानकर सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर भीषण अग्निकांड में बड़ा खुलासा, चारों मौतों के पीछे का सच जानकर सब हैरान
Tue, 23 May 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 23 May 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कारोबारी की पत्नी और बेटे की फाइल फोटो, रोते-बिलखते मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के बड़े कारोबारी नीरज जैन के घर सोमवार सुबह लगी भीषण आग की वजह शॉर्ट सर्किट नहीं थी। जी हां पुलिस शुरुआती जांच में जिस बात का हवाला दे रही थी वो बात आखिर गलत साबित हुई। मामले की जांच करने पहुंची फोरेन्सिक टीमों ने ये पता लगा लिया है कि आग लगने का कारण कोई शॉर्ट सर्किट नहीं था। यही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा हुआ है। नीरज जैन (45) उनकी मां मेमरानी देवी (70), पत्नी शिल्पी (38) और बेटे उज्जवल (17) की मौत दम घुटने से हुई थी।
शॉर्टसर्किट होता तो एमसीवी नीचे जरूर गिर जाती
2 of 5
आग से जला घर का सामान
फोरेन्स टीम ने घर के अंदर जांच में पाया कि एसी से कोई शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ। अगर शॉर्ट सर्किट होता तो मेन मीटर के पास लगी एमसीवी नीचे जरूर गिर जाती। जांच के दौरान एसी में भी कोई प्रॉब्लम नहीं समझ में आई। वहीं मृतक उज्जवल के मामा और नीरज के ब्रदर इन ला अंकित अग्रवाल का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि एसी के बिना उज्जवल नहीं सो सकता। उसे एक मिनट भी एसी बंद करना नहीं पसंद है। हादसे के पीछे जरूर बड़ी साजिश है। चारों की हत्या की गई है। वहीं नीरज की पत्नी शिल्पी के पिता परमानंद ने भी इस घटना को हादसा नहीं हत्या करार दिया है।
3 of 5
रिश्तेदारों की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुईं महिलाएं
रिश्तेदारों की मौत की खबर सुनकर वहां मौजूद दो महिलाएं बार-बार बेहोश हुई जा रही थीं। वहीं नीरज जैन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मालिक और उसके परिवार की लाशें देखकर फूट-फूटकर रो रहे थे। कारोबारी नीरज जैन के भाई तिलराज जैन की मानें तो पुलिस का रवैय्या भी ठीक नहीं रहा। आग लगने की सूचना रात को 3 बजे ही 100 नंबर पर पड़ोसियों ने दी लेकिन वहां से जवाब आया कि ये हमारा क्षेत्र नहीं है। अगर समय पर पुलिस या फायरब्रिगेड पहुंच जाती तो शायद घर के अंदर मौजूद किसी एक सदस्य की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोते-बिलखते मृतक नीरज जैन के कर्मचारी और रिश्तेदार
अग्निकांड की ये घटना किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही है। हर किसी के मुंह से बस यही सुनने को मिल रहा है कि अगर इतनी भयंकर आग लगी थी तो किसी की कोई आवाज क्यों नहीं आई। ये भी कहा जा रहा है कि किसी ने आग पहले से ही अंदर लगा दी होगी और बाद में पीछे के दरवाजे से भाग गया होगा।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह कारोबारी नीरज जैन के घर पहुंचीं
एसएसपी सोनिया सिंह कारोबारी नीरज जैन के घर पहुंचीं, यहां उन्होंने हर जगह का मौका मुआयना किया। इस भीषण अग्निकांड में नीरज जैन का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। अब बस उनकी छोटी बेटी ही बची है अभी तक उसे हादसे के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।