फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम, 15 पहुंची मृतकों की संख्या

Wed, 19 Feb 2020 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, 15 passengers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के कठफोरी में बस और ट्रक की भिड़ंत में घायल एक और यात्री ने मंगलवार की रात इटावा के सैफई पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर बेटे को सौंप दिया है। इस हादसे में ट्रक चालक और 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Bus collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, 15 passengers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 12 फरवरी की रात दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैवल एजेंसी की स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में ट्रक चालक भूरा खां और 13 बस यात्रियों की मौत हो गई थी। 25 बस यात्री घायल हो गए थे। इन सभी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
Bus collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, 15 passengers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
गंभीर हालत के चलते बिहार प्रदेश के मोतिहारी जिले के नाहरा निवासी मोहम्मद सिराज (50) पुत्र अब्दुल आलम समेत तीन यात्रियों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर रखे दो मरीजों की हालत में कुछ सुधार होने पर परिवार के लोग अपने घर के नजदीकी अस्पताल रेफर करा ले गए थे। मोहम्मद सिराज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, 15 passengers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सिराज की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। डॉ. आदेश ने बताया कि कठफोरी हादसे में घायल गोविंद सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी मोतिहारी बिहार, रमेश प्रसाद बिहार का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
Bus collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, 15 passengers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
शव ले जाने के लिए सीएमओ ने दिलाई एंबुलेंस 
सिराज दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार पालता था। हादसे की खबर पर उसका बेटा आलम गिरी रिश्तेदार से कर्ज लेकर सैफई पहुंचा था। अस्पताल से उसका मोबाइल फोन भी चोरी हो गया था। पिता का शव ले जाने के पैसे भी सिराज के पास नहीं थे। इस पर उसने एसडीएम सैफई हेमसिंह से बात की। उन्होंने सीएमओ डॉ. एनएस तोमर से बात करने के साथ सिराज  को उनका नंबर भी दिया। सीएमओ ने शव ले जाने के लिए अपने स्तर से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed