फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांड है कि मानता ही नहीं! अबकी बार डिंपल के रोड शो में मचाया उत्पात, देखिए तस्वीरें

Sun, 28 Apr 2019 02:40 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
bull entered in dimple yadav's road show lok sabha election 2019
रोड शो में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
25 अप्रैल को अखिलेश यादव की जनसभा में उत्पात मचाने के बाद आज एक सांड उनके रोड शो में घुस आया। उसके हमले से कई सपाई चोटिल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का महौल हो गया। इस घटना के बाद अखिलेश ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा।
bull entered in dimple yadav's road show lok sabha election 2019
रोड शो में घुसा सांड
डिंपल-अखिलेश के रोड शो में सांड घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांड के हमले से कई सपाई चोटिल हो गए। भगदड़ में गिरे एक सपाई को रौंदता हुआ सांड निकल गया।
bull entered in dimple yadav's road show lok sabha election 2019
रोड शो में घुसा सांड
रोड शो जब कन्नौज शहर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में एक जगह सांड रोड शो में घुस आया, जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच सांड की चपेट में आकर कई कार्यकर्ता गिर पड़े। सांड एक कार्यकर्ता को रौंदता हुआ भी निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bull entered in dimple yadav's road show lok sabha election 2019
रोड शो में घुसा सांड
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो में घुसे सांड का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया और उस पर लिखा है, ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा। बेचारा फिर गलत जगह आ गया। जाना था तिर्वा पहुंच गया छिबरामऊ।
विज्ञापन
bull entered in dimple yadav's road show lok sabha election 2019
रोड शो में घुसा सांड - फोटो : twitter
अखिलेश यादव यह ट्वीट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि 25 अप्रैल को तिर्वा में हुई अखिलेश-मायावती की रैली में भी सांड घुस आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed