लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज बसपा नेता शंभू दयाल दोहरे ने शिवपाल सिंह की पार्टी प्रसपा का दामन थाम लिया। बुधवार रात को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के साथ सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर शंभू दयाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि अभी तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने इटावा से शंभू दयाल दोहरे के चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा नहीं की है। लेकिन, माना जा रहा है कि प्रसपा के लोकसभा उम्मीदवार शंभू दयाल ही होंगे।
चरम पर सियासी चालः हाथी से उतरकर शंभू ने थाम ली चाबी, अब और दिलचस्प होगा इटावा में घमासान!
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन