फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनकी ‘पति की क्रूरता’: पहले लातों से पीटा...फिर पैर से गला दबाकर मारा, पत्नी की अर्थी को कांधा तक नहीं दिया

Sat, 20 May 2023 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered wife in Unnao, cruelty of eccentric husband in postmortem report, did not even give shoulder
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमारी की हत्या सनकी पति ने बड़ी बेरहमी से की थी। पहले तो उसे लातों से पीटा, फिर गले पर पैर रखकर मार डाला। उसके गले, सीने पर गहरी चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फौजी पति की क्रूरता का खुलासा हुआ है।



पुलिस ने हत्यारोपी रामलखन को सलाखों के पीछे भेज दिया है। फौजी रामलखन ने इंद्रानगर मोहल्ले में 11 मई की रात अपनी पहली पत्नी संतोष कुमारी की हत्या कर शव आंगन में गड्ढे में दफना दिया था। 17 मई को घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति रामलखन सिंह को ग्वालियर से गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को गदनखेड़ा निवासी भांजी बहू आशा चौहान, पड़ोसी सीमा सिंह, दीपिका, शिवम तिवारी और भांजी बहू के अजगैन निवासी दामाद राहुल सिंह ने पंचनामा पर हस्ताक्षर किए। पैनल में शामिल अचलगंज सीएचसी के डॉ. सौरभ सचान और बांगरमऊ सीएचसी के डॉ. सागर सिंह ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।

Brutally murdered wife in Unnao, cruelty of eccentric husband in postmortem report, did not even give shoulder
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

गले की नसें क्षतिग्रस्त
डॉक्टर के अनुसार, मारपीट के दौरान मृतका के सीने पर पैर रखकर दबाया गया। गले की नसें जिस तरह से क्षतिग्रस्त हैं, उससे लगता है कि हमले के दौरान हत्यारोपी का पैर मृतका के सीने और गर्दन के बीच रहा होगा। सांस रुकी और मौत हो गई। यह भी हो सकता है कि जमीन पर गिराकर पहले उसका गला हाथ से दबाया हो।

Brutally murdered wife in Unnao, cruelty of eccentric husband in postmortem report, did not even give shoulder
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

गर्दन को पैर से भी दबाया
इसके बाद में जीवित बचने की कोई संभावना न रहे इस लिए गर्दन को पैर से भी दबा दिया। मृतका के सिर, सीने और गले में तीन गहरी चोटें पाई गई हैं। शव सात दिन पुराना होने से हल्की चोटों की पुष्टि नहीं हो सकी। उधर हत्यारोपी पति को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutally murdered wife in Unnao, cruelty of eccentric husband in postmortem report, did not even give shoulder
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की अर्थी को कांधा तक नहीं दिया
रामलखन की अपनी पहली पत्नी संतोष के प्रति नफरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अर्थी को कांधा देने से साफ इन्कार कर दिया। चिता को अग्नि भी नहीं दी। मृतका की भांजी बहू के दामाद ने संतोष कुमारी के शव का अंतिम संस्कार किया। शव को श्मशान घाट ले जाने और अंतिम संस्कार का खर्च समाजसेवी ने उठाया।

विज्ञापन
Brutally murdered wife in Unnao, cruelty of eccentric husband in postmortem report, did not even give shoulder
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

भांजी बहू के दामाद ने किया अंतिम संस्कार
संतोष की भांजी बहू आशा चौहान समेत अन्य रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से जुड़ी क्रियाएं संपन्न कराईं। अंतिम संस्कार के लिए रुपये न होने से मोहल्लेवासियों ने लोगों से मदद मागी। समाजसेवी विमल द्विवेदी ने आर्थिक सहयोग किया। शुक्लागंज स्थित बालूघाट में रिश्तेदार राहुल सिंह ने चिता को अग्नि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed