{"_id":"5e37f33f8ebc3e4b2427bede","slug":"brother-in-law-s-love-affair-flourished-failed-to-marry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीजा को हुआ साली से प्यार, समझ चुके थे मुकम्मल न होगी मोहब्बत, मजबूरन किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा को हुआ साली से प्यार, समझ चुके थे मुकम्मल न होगी मोहब्बत, मजबूरन किया ये काम
Tue, 04 Feb 2020 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ में मिला था प्रेमी प्रेमिका की लाश
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की शादी तय होने से आहत प्रेमी ने एक होता न देख आत्मघाती कदम उठा लिया। शनिवार की शाम प्रेमिका के गांव पहुंचा और रात में दोनों घर से गायब हो गए। रविवार की सुबह गांव के पहाड़ पर दोनों के शव मिले। शव के पास ही जहर की पुड़िया और प्लास्टिक की बोतल मिली है। पुलिस का कहना है कि बोतल में जहर घोलकर दोनों ने पीया, जिससे मौत हुई।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की बड़ी बहन प्रेमी के भाई से ब्याही है। उधर, युवक के भाई ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में विरोध जताया। प्रेमिका आठवीं व प्रेमी पांचवीं कक्षा तक पढ़े थे। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव की 18 वर्षीय युवती का पिछले करीब एक वर्ष से अपनी बहन के देवर मटौंध (बांदा) निवासी बच्चा प्रजापति (24) पुत्र बउवा से प्रेम प्रसंग था।
प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा के बड़े भाई की शादी उसकी प्रेमिका की बड़ी बहन के साथ हुई है। बच्चा का भाई की ससुराल में आना-जाना था। इसी बीच भाई की साली से प्रेम हो गया। दोनों शादी क रना चाहते थे। लड़की की शादी उसके परिजनों ने हमीरपुर के एक गांव में तय कर दी। दो दिन पूर्व गोद भराई रस्म भी हो गई थी। शनिवार शाम प्रेमिका घर से लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव के पास रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह गांव के पहाड़ पर उसका और प्रेमी बच्चा प्रजापति का शव चट्टानाें के बीच पडे़ मिले। चरवाहे की सूचना पर पहुंचे दरोगा बीके मिश्रा और अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों शवों के पास जहर की पुड़िया, स्टील का लोटा, प्लास्टिक की बोतल आदि मिली है। जहर बोतल में घोला गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एएसपी एलबीके पाल भी घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। उधर, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। ऑनर किलिंग की बात निराधार है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।