फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरे लेने से ठीक पहले बिदक गई दुल्हन, दूल्हे ने लाख मनाया पर उसने एक न सुनी

Fri, 22 Feb 2019 08:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Feb 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
bride say no to groom in marriage
डेमो
दूल्हा शादी के लिए बेकरार हो पर फेरों से पहले दूल्हन बिदक जाए और कुछ ऐसा हो जिससे दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच जाए तो इसे फूटी किस्मत ही कहा जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर में एक शादी के दौरान जब जयमाल के बाद फेरों से ठीक पहले दुल्हन ऐसी बिदकी की उसने किसी की एक न सुनी।
bride say no to groom in marriage
डेमो
पनकी में फेरे से पहले चढ़ावे में कम देख जेवरात देख दुल्हन के परिजन भड़क गए। उन लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद दुन्हन ने शादी से इंकार करते हुए दुल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया। दो दिन से शूट-बूट पहने और हाथों में मेंहदी लगाए दूल्हा पनकी थाने में बैठा है।
bride say no to groom in marriage
डेमो
उसका सुध लेने उसके या दुल्हन के परिजन नही आए। पुलिस के मुताबिक दुल्हन पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पनकी गंगागंज में प्राइवेट कर्मी परिवार के साथ रहता है। उसके बेटे की शादी इसी इलाके की रतनपुर कालोनी की एक युवती के संग तय हुई है। मंगलवार को प्राइवेट कर्मी बेटे की बरात लेकर रतनपुर कालोनी गया था। वहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत-सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride say no to groom in marriage
डेमो
फिर जयमाल की रस्म हुई। रात में फेरे से पहले दूल्हे के परिजन दुल्हन का चढ़ावा लेकर मंडप के नीचे पहुंचे। चढ़ावे में जेवरात कम देख दुल्हन के परिजन भड़ गए। दूल्हे के परिजनों से बोले, तुमने जितना मांगा था, हमने उतना दहेज दिया। तुम दुल्हन के लिए पायल व कमर पेटी ही लेकर आए हो। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
bride say no to groom in marriage
डेमो
झगड़ा बढ़ने पर दुल्हन के परिजनों से शादी से इंकार कर दिया। साथ ही यूपी-100 पर पूरे मामले की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही दूल्हे के परिवार केलोग समारोह से चले गए। यूपी-100 पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर पनकी थाना पुलिस को सौंप दिया। बुधवार से दूल्हा थाने में बैठा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed