{"_id":"5c6eaa01bdec222bf452977c","slug":"high-alert-in-kanpur-after-blast-in-kalindi-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाके के बाद दहशत में लोग जिले में हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाके के बाद दहशत में लोग जिले में हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Fri, 22 Feb 2019 08:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर के बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग हर तरह के अटकलें लगा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
डेमो पिक
शिवराजपुर के बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद में आरपीएफ और जीआरपी ने कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ ही साथ लखनऊ-कासगंज पैसेजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
डेमो पिक
यात्रियों के लगेज की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में खासी सुरक्षा व्यवस्था रही। जवान स्टेशन पर आने वाले संदिग्धों पर नजर जमाए रहेे। कालिंदी में विस्फोट घटना की चर्चा यात्रियों में भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक समय सिंह ने बताया कि कालिंदी में हुए विस्फोट के बाद से जिले को हाईअलर्ट कर दिया गया है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डेमो पिक
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जीआरपी जवानों को दिए हैं। एटीएस और आरपीएफ भी जांच में लगी है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।