{"_id":"5fbfea62ddc21013f57935b7","slug":"bride-denied-marriage-with-groom-in-hamirpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फौजी दूल्हे ने फेरों से पहले की ये घिनौनी हरकत, बीकॉम पास दुल्हन बोली अब नहीं करूंगी ये शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी दूल्हे ने फेरों से पहले की ये घिनौनी हरकत, बीकॉम पास दुल्हन बोली अब नहीं करूंगी ये शादी
Fri, 27 Nov 2020 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Nov 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने किया शादी से इंकार
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा बरात लेकर आए फौजी दूल्हे ने अपाचे बाइक और ढाई लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर बीकाम कर रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत में बात न बनी तो बरात वापस लौट गई। दुल्हन ने पुलिस पर दूल्हे पक्ष की मदद का आरोप लगाया है।
बरात लौटने के बाद घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौलीपुरवा गांव बुधवार रात बरात सुमेरपुर कस्बे के बांटी रोड निवासी बीएसएफ में जवान अरविंद वर्मा पुत्र गोरेलाल बरात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन निशा वर्मा पुत्री जगदेव ने बताया कि उनके पिता ने दहेज में साढ़े चार लाख नगदी व एक लाख रुपए के जेवर दिए थे।
हाथों में लगी मेहंदी दिखाती दुल्हन
- फोटो : amar ujala
कहा कि दूल्हा व उनके भाई जीतू ने अपाचे बाइक व ढाई लाख रुपए कैश की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उनके भाई अग्रज वर्मा ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। बरात लौट गई है। कहा कि उनके पिता बेलदारी करते हैं कर्ज लेकर शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पड़े खाने के बर्तन
- फोटो : amar ujala
दहेज डिमांड पूरी न होने पर बराती वापस लौट गए। लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच गुरुवार को भी दिन भर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
लड़की को मनाने के लिए घंटों चली पंचायत
- फोटो : amar ujala
इस मामले में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने दरोगा अमित यादव को भेजा था। बताया कि बाकी रोड सुमेरपुर निवासी फौजी अरविंद की बुधवार को बरात आई हुई थी। कहा कि जांच में दहेज का मामला नहीं मिला है बल्कि दूल्हे की दूसरी शादी को लेकर इंकार किया जा रहा है।