बांदाः शादी की मेंहदी छूटी भी नहीं थी कि युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि शादी के बाद से युवती खुश नहीं थी। मायके वाले हत्या या आत्महत्या की बात स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
{"_id":"5b082dbc4f1c1ba66e8b48fb","slug":"bride-committed-suicide-after-one-month-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हाथों की मेंहदी छूटी भी नहीं थी' नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति बोला- शादी के बाद से नाखुश थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हाथों की मेंहदी छूटी भी नहीं थी' नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति बोला- शादी के बाद से नाखुश थी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 May 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमाे पिक
मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के कंदैला गांव निवासी रामशरन की पुत्री नीता (28) की शादी पिछले माह 24 अप्रैल को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। 17 मई को नीता पति के साथ अहमदाबाद (गुजरात) इनलेस नगर चली गई। धर्मेंद्र वहां साड़ी की कंपनी में कर्मचारी है। शादी के ठीक एक माह बाद 24 मई गुरुवार को सुबह कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
डेमाे पिक
रात ड्यूटी कर आए देवर धीरेंद्र ने शव टंगा देखा तो भाई धर्मेंद्र को सूचना दी। गुजरात पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों भाई शव एंबुलेंस से पैतृक गांव चिल्ला (बांदा) ले आए। यहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
पति धर्मेंद्र ने बताया कि नीता शादी के बाद से ही नाखुश थी। कई बार कारण पूछा, लेकिन कुछ नहीं बताया। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने नीता का फोन तोड़ दिया था। इससे भी वह नाराज थी। उधर, मृतका के भाई लालाराम (कंदैला) ने बताया कि अहमदाबाद में नीता और धर्मेंद्र तथा देवर रहते थे। हत्या या आत्महत्या पर कुछ नहीं कह सकते। चिल्ला थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है।