{"_id":"5b6be8454f1c1bb15c8b736f","slug":"branded-balloons-in-decoration-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये नहीं हैं कोई आम गुब्बारे, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये नहीं हैं कोई आम गुब्बारे, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
इन गुब्बारों से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं
एक गुब्बारे की कीमत आप कितनी आंकते हैं। पांच रुपये, 10 रुपये... या फिर अधिकतम 50 रुपये। आपसे कहा जाए डेकोरेशन मार्केट में ऐसे गुब्बारे भी आए हैं, जिनकी कीमत दो हजार रुपये प्रति गुब्बारा है तो हैरत में पड़ जाएंगे, लेकिन यह सच है। इनकी लंबाई भी छह फीट तक है। यूएस ब्रांड के बायोडिग्रेडबल (खुद से नष्ट होने वाले) गुब्बारे इन दिनों बाजार में जोर पकड़ रहे हैं। ये गुब्बारे 70 रुपये से शुरू हैं। इनकी खास बात यह है कि यदि इनकी गैस निकाली न जाए तो साधारण गुब्बारों के मुकाबले कहीं ज्यादा चलते हैं। खुद ही नष्ट भी हो जाते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता।
ब्रांडेड बैलून का कल्चर
डेकोरेशन मार्केट तेजी से फल-फूल रहा है। डेकोरेशन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल गुब्बारों का होता है। हीलियम गुब्बारों (हवा में उड़ने वाले) का क्रेज ज्यादा है। साधारण गुब्बारे जहां पांच रुपये से शुरू होते हैं, ब्रांडेड की कीमत 70 रुपये से शुरू है। कानपुर के आर्य नगर स्थित पार्टी इन बॉक्स की ओनर पूनम गोविल बताती हैं कि ब्रांडेड बैलून का कल्चर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये लंबे समय तक चलते हैं और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। ये गुब्बारे हर साइज और शेड्स में उपलब्ध हैं। इन गुब्बारों के अलग से शेड कार्ड भी आते हैं। पूनम बताती हैं कि ये लंबे समय तक चलें, इसके लिए गुब्बारे के भीतर एक प्रकार का लिक्विड डाला जाता है, इसके बाद हीलियम भरी जाती है। इन गुब्बारों पर अलग से मैसेज भी लिख सकते हैं। इसके लिए विशेष पेन आता है।
आगे की 4 स्लाइडों में पढ़ें- कुछ खास गुब्बारों के बारे में...
आगे की 4 स्लाइडों में पढ़ें- कुछ खास गुब्बारों के बारे में...
फॉइल बैलून
फॉइल बैलून : किसी भी कार्टून करैक्टर की शेप के होते हैं। इनकी हवा जल्दी नहीं निकलती। अगर इनमें पिन न मारी जाएं तो ये सालों पड़े रहते हैं। इनमें रीफिलिंग भी की जा सकती है। एक गुब्बारा 299 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोम बैलून
क्रोम बैलून : ये गुब्बारे किसी भी रंग में उपलब्ध हैं। शेड कार्ड देखकर रंग का चयन किया जा सकता है। ये अन्य बैलून से शेड में भी अलग होते हैं। इनकी कीमत प्रति गुब्बारा 100 रुपये है।
विज्ञापन
एयर वॉकर बैलून
एयर वॉकर बैलून : किसी भी करैक्टर की शेप में हो सकता है। यह करीब छह फीट लंबा हो सकता है। इसकी कीमत 2000 तक है।