{"_id":"5b33e30d4f1c1b36208b56a1","slug":"boyfriend-murdered-his-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की बिंदास जीवन शैली से चिढ़ता था, सरेराह गोली से उड़ाया, वो तड़पती रही प्रेमी भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की बिंदास जीवन शैली से चिढ़ता था, सरेराह गोली से उड़ाया, वो तड़पती रही प्रेमी भाग गया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
शबनम की फाइल फोटो, मृतका का पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर महानगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास राधन रोड पर बाइक सवार बीटेक छात्रा की पड़ोसी युवक ने कहासुनी-मारपीट के बाद तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक तमंचा लहराते हुए भाग गया।
शबनम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर तड़प रही युवती को देख क्रासिंग के आसपास दुकान लगाए लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खून से लथपथ युवती को पुलिस सीएचसी शिवराजपुर ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली बिल्हौर में दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग और आशनाई का है। हत्यारोपी से लड़की का प्रेम प्रसंग पता चला है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के दासानिवादा गांव निवासी छिद्दू कुरील और उनकी पत्नी राजकुमारी अपने पुत्र उज्जैन, पुत्री शबनम (19) उर्फ विजय लक्ष्मी के साथ रहते थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शबनम कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज चौबेपुर से बीटेक कर रही थी। बीटेक में दो सेमेस्टर परीक्षा में बैक लगने के बाद शबनम ने परिजनों को सूचना दिए बिना गढ़ेवा शिवराजपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय कालेज में बीकाम में प्रवेश लिया था। पड़ोसी देवीगुलाम के बेटे कुलदीप कुरील से उसका प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शबनम की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप दिल्ली में सिलाई का काम करता है। लड़की हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी, सबसे मिलती-जुलती थी लेकिन कुलदीप को यह सब पसंद नहीं था। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। कुलदीप इन दिनों घर आया हुआ है। दोपहर 12.56 बजे दोनों की बात हुई। इसके करीब 15 मिनट बाद हत्या हो गई। पिता छिद्दू के मुताबिक बुधवार दोपहर शबनम बाइक लेकर राजकीय महाविद्यालय मार्कशीट लेने गई थी। छिद्दू के मुताबिक उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। इंसपेक्टर बिल्हौर ज्ञान सिंह, शिवराजपुर एसओ विवेक कुमार, एसपी ग्रामीण प्रद्युमन सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी पहुंची।