फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इससे पहले बहन की डोली उठती भाई दुनिया से चला गया, लोग रोते हुए बोले- हे भगवान ऐसा किसी के साथ ना हो

Fri, 14 Dec 2018 09:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Dec 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
boy's death on his sister marriage ceremony
भाई की मौत से बेहाल बहन - फोटो : अमर उजाला
जिस घर में तीन-चार दिन से ढोलक की थाप पर नाते-रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। एक दिन पहले ही बहन के शादी समारोह में जिस भाई ने डीजे पर डांस कर जमकर धमाल मचाया और अगले दिन उसी भाई की दुर्घटना में मौत होने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। गेस्ट हाउस से लेकर घर तक चीत्कार सुनाई दे रहा था। बहन राधा के हाथों में लगी मेहंदी उसके आंसुओं से धुलती नजर आई। यह दृश्य देख हर किसी की आंख नम हो गई। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।     

      
 
Trending Videos
boy's death on his sister marriage ceremony
भाई की मौत से बेहाल बहन - फोटो : अमर उजाला
कुइंयाबूट खारबंदी निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री राकेश सिंह के दो बेटियां राधा, रोशनी और दो बेटे शनि व सूरज थे। राकेश सिंह ने राधा की शादी थाना व कसबा गंजडुडवारा जिला कासगंज निवासी योगेश कुमार के साथ तय की थी। बुधवार को योगेश कुमार बारात लेकर नवभारत सभा भवन आए थे। बुधवार को शादी समारोह के दौरान शनि ने अपने दोस्तों और बहन राधा व बहनोई योगेश कुमार के साथ डीजे पर जमकर डांस किया था।
boy's death on his sister marriage ceremony
भाई की मौत से बेहाल बहन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह मार्ग दुर्घटना में हुई शनि की मौत से गेस्ट हाउस से लेकर घर तक सन्नाटा पसर गया। गुरुवार सुबह जब दुर्घटना हुई तो शादी समारोह स्थल पर दूल्हा योगेश कुमार के अलावा उनके परिवार के कुछ लोग और शनि के परिवार वाले थे। बताया गया कि बचे हुए लोगों के लिए नाश्ता-पानी और विदाई की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy's death on his sister marriage ceremony
भाई की मौत से बेहाल बहन - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली तो सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोहिया अस्पताल में शनि की बहन राधा, रोशनी, मां किरन देवी, पिता राकेश सिंह और भाई सूरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राकेश सिंह बिलखते हुए यही कह रहे थे कि जिस घर से बेटी को विदा करना था। अब उस घर से पहले बेटे की अर्थी उठेगी।
विज्ञापन
boy's death on his sister marriage ceremony
भाई की मौत से बेहाल बहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में बैठे सौरभ कुमार पुत्र आवेश कुमार निवासी मिल्किया पहाड़पुर थाना नवाबगंज ने बताया कि ट्रैक्टर उनके गांव का ही है। वह बाहर नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। पिता ने सुबह आलू सातनपुर मंडी ले जाने के लिए कहा तो वह ट्रैक्टर पर बैठ गया। ट्रैक्टर चालक तो मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


    
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed