फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में आतंकी खतरों के बीच कानपुर में बम धमाका, पुलिस ने कहा ये कोई साधारण विस्फोट नहीं था

Tue, 25 Aug 2020 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast in Kanpur amid terrorist threats in UP
कानपुर के बाबूपुरवा में हुआ था धमाका - फोटो : amar ujala
कानपुर में बाबूपुरवा बगाही भट्ठा में रिहायशी इलाके के बीच हुए विस्फोट की ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक घर की पक्की बाउंड्री वाल तक गिर गई। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास खड़े लोगों के कान सुन्न हो गए। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक बिल्डिंग अपराधियों को पनाह देने के लिए मशहूर रही है।


 
Bomb blast in Kanpur amid terrorist threats in UP
धमाके के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
ऐसे में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस बिल्डिंग में 150 कमरे हैं। इन कमरों को कोई भी आसानी से कम दाम पर किराये पर ले सकता है। पुलिस यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन करे तो कुछ सफलता मिल सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट छोटे-मोटे पटाखे का नहीं था।

 
Bomb blast in Kanpur amid terrorist threats in UP
जांच करता बम निरोधक दस्ता - फोटो : amar ujala
अगर यही धमाका किसी बंद जगह होता तो मकान धराशाई हो जाता। खुली जगह पर हुए धमाके के बाद भी एक मकान की बाउंड्री वॉल गिर गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस सुतली वाला बम बता रही है लेकिन ये बात किसी को हजम नहीं हो रही। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाके के आधे घंटे तक वहां बारूद की गंध आती रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bomb blast in Kanpur amid terrorist threats in UP
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही भट्ठा में रविवार रात एक घर के बाहर बम धमाके से हड़कंप मच गया। पास में खेल रहे बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। विस्फोटक की चपेट में आकर एक सूअर मर गया। एसपी साउथ दीपक भूकर, बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस के अनुसार धमाका किस चीज का था, इसकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Bomb blast in Kanpur amid terrorist threats in UP
कानपुर में तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला
बगाही भट्ठा स्थित मकान में तीन भाइयों नोखेलाल, किशोरी लाल, मुन्ना उर्फ छोटे का परिवार रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक सूअर उनके मकान के बाहर घूम रहा था। सूअर ने कुछ खाने का प्रयास किया तो तेज धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि सूअर का जबड़ा फट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में खेल रहे अरविंद का बेटा अभय (9), श्वेता, सरिता, संजना भी घायल हो गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed