फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: गठबंधन की गांठ खोलने को अमित शाह की योजना से मच सकता है हड़कंप, कांग्रेस भी सकते में

Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
bjp plan for lok sabha election 2019
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी की सीटों पर कब्जा जमाने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। अमित शाह सपा बसपा गठबंधन की गांठ खोलने की तैयारी में हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 10 सीटें इस बार जीतना चाहते हैं। उनकी निगाह में कन्नौज सीट पर जीत हासिल करना प्राथमिकता है। यूपी के कानपुर में हुई समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों की लोकसभा सीटों पर गठबंधन की स्थिति पर विशेष चौकसी बरतने की हिदायत दी।


 
bjp plan for lok sabha election 2019
अखिलेश यादव-सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की लोकसभा सीटों की समीक्षा करने पहुंचे। इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस को यूपी में जीत की दौड़ से बाहर रखा गया है। शाह ने कहा हमारा कांग्रेस से मुकाबला नहीं है।

 
bjp plan for lok sabha election 2019
सीएम योगी ,अमित शाह फाइल फोटो
उन्होंने पांच-पांच लोकसभा सीटों के हिसाब से वहां से संयोजकों और प्रभारियों के साथ बैठक की। पहले दौर की बैठक में बुंदेलखंड की पांच लोकसभा सीटों के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें जालौन, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और झांसी लोकसभा सीटें शामिल थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp plan for lok sabha election 2019
अमित शाह के साथ सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कानपुर, अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई लोकसभा सीट पर चर्चा हुई। इन सभी सीटों की समीक्षा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक लोकसभा संयोजक से सवाल किया कि इन सीटों पर गठबंधन का कितना असर है।

 
विज्ञापन
bjp plan for lok sabha election 2019
अमित शाह
यदि असर है तो उसकी काट के लिए क्या किया गया है। संयोजकों की बातें सुनने के बाद शाह ने कहा कि अल्पसंख्यक वोट बैंक को लेकर अलग रणनीति से काम करना होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके घर से मतदान स्थल तक लाने के लिए एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को लगाना होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed