{"_id":"5cb2ed44bdec2213f10df1fd","slug":"sakshi-maharaj-big-statement-about-pm-modi-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दी राष्ट्रवाद को पैनी धार, देश में उनके नाम की सुनामी, भूचाल ला देगा साक्षी महाराज का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने दी राष्ट्रवाद को पैनी धार, देश में उनके नाम की सुनामी, भूचाल ला देगा साक्षी महाराज का बयान
Mon, 15 Apr 2019 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का रंग जैसे-जैसे प्रत्याशियों पर चढ़ रहा है उनकी जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान यूपी ही नहीं देश की राजनीति में हलचल मचा रहे हैं। वोट न देने पर अपने पाप मतदाताओं के देने वाले बयान के बाद साक्षी महाराज ने पीएम माेदी के बारे में एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।
पीएम मोदी के साथ साक्षी महाराज एक जनसभा के दौरान (फाइल फोटो)
इस बार साक्षी महाराज सिर्फ पीएम मोदी तक ही सीमित नहीं रहे। अपने बयानों में उन्होंने विकास और राममंदिर मुद्दे पर भी एक के बाद एक बातें कहीं हैं। आपको बताते चले कि साक्षी महाराज पहले भी राम मंदिर मुद्दे पर कई विवादित बयान दे चुके हैं। वो अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विकास, राम मंदिर और धारा 370 से भी बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है। साक्षी महाराज ने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में राष्ट्रवाद को पैनी धार दी है। देशभर में उनके नाम की सुनामी आ गई है। ऐसे में उनसे मुकाबला करना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी महाराज
आपको बताते चले कि दो दिन पूर्व अपने लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान साक्षी महाराज ने कहा था कि मैं साधु हूं। आपके दर पर कुछ मांगने आया हूं। ऐसे में अगर आपने मुझे वोट नहीं दिए तो मैं अपने सारे पाप आपको दे जाऊंगा और आपके पुण्य ले जाऊंगा।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
साक्षी महाराज के इस बायान के बाद उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रवक्ता व एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि कोई साधु-संत इस तरह की बात नहीं कहता। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव असली महाराज और नकली महाराज के बीच है। समाज में नफरत फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। जनता उन्हें नकार देगी।