फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक ने दिखाए अपनी ही सरकार के खिलाफ 'बगावती तेवर', कहा नहीं हुअा काेई विकास कार्य

Thu, 25 Jan 2018 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
bjp mla statement on uttar pradesh government
एमएलए रमेश द‌िवाकर

जिले के औद्योगिक नगर दिबियापुर में एक तरफ उत्तर प्रदेश दिवस के शानदार समारोह में भाजपा नेता, मंत्री और दो विधायक सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिना रहे थे तो वहीं उसी कार्यक्रम में सदर विधायक रमेश दिवाकर के बोल बगावती नजर आए।


 

8 माह के कार्यकाल में कोई भी व‌िकास कार्य नहीं हुआ

bjp mla statement on uttar pradesh government
रमेश द‌िवाकर ने कहा व‌िधायक लेते हैं र‌िश्वत

दिवाकर ने कहा बीते 8 माह के कार्यकाल में कोई भी व‌िकास कार्य नहीं हुआ है। कागजों में सड़कें बन गईं जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। दफ्तरों में बिना पैसा दिए कोई कार्य नहीं होता। विधायक रमेश दिवाकर की बात सुनकर मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी समेत भाजपा के नेता और अधिकारी सकते में पड़ गए।

 

भाजपा में सब कुछ ठीक न होने का संकेत दे रहे हैं

bjp mla statement on uttar pradesh government
रमेश द‌िवाकर ने क‌िया व‌िराेध

मंच से अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ने पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि सदर विधायक के बगावती बोल जिले की भाजपा में सब कुछ ठीक न होने का संकेत दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के कार्यों का बखान अन्य प्रांतों में करते नहीं थक रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बोल क्यों बगावती

bjp mla statement on uttar pradesh government
रमेश द‌िवाकर
उन्ही के विधायक उनके कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष की भाषा बोलने वाले औरैया सदर के भाजपा विधायक के बोल क्यों बगावती हो गए इसका जवाब तो शायद भाजपा ही दे सकती है। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा के क‌िसी नेता ने अपनी ही पार्टी का व‌िराेध क‌िया हाे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed