फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मकश में उलझे ये दूल्हे राजा "बाजा बाजी की न बाजी"

Thu, 25 Jan 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
UP government and order of High Court in Marriage not being bands People bothered
डेमो पिक
शादी हो और ढोल - नगाड़े व बैंडबाजों की धुन पर बाराती व जनाती न थिरके तो शादी सूनी लगती है, लेकिन यूपी सरकार व हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब बारातें वाकई में सूनी लगने लगी हैं। अब सार्वजनिक  स्थान व निर्धारित समय के बाद अगर किसी ने शादी में बैंडबाजा बजाया तो संचालक को मंहगा पड़ सकता है। यूपी के औरेया जिले में शादी में बैंड बाजा न बजने से परेशान दूल्हे राजा थाना व तहसील परिसर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 








 
UP government and order of High Court in Marriage not being bands People bothered
डेमो पिक
शादी में बैंड बाजा की अनुमति लेने की बंदिश ने शहनाई बजाने वालों घरों में अधूरापन लाने का काम किया है। जिन घरों में शहनाई बजनी थी, उनके सामने बैंड बाजा की अनुमति लेने की नई समस्या खड़ी हो गई है। इस कारण वर व वधू पक्ष के लोग इन दिनों गेस्ट हाउस, हलवाई, पंडित, सजावट वाले काम छोड़कर तहसील व थानों के चक्कर काट रहे हैं। रविवार 22 जनवरी को हलवाई खाना निवासी अतुल पुत्र रामबाबू गुप्ता की शादी होनी थी।
 
UP government and order of High Court in Marriage not being bands People bothered
डेमो पिक
घर में शादी के तैयारियां चल रही थी और तभी बैंड बाजा के संचालक ने ढोल-नगाड़े देने से मना कर दिया। जिससे नई परेशानी आ गई। अब शादी में दोस्त व रिश्तेदार बैंडबाजों की धुन पर न थिरके तो अधूरा लगता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP government and order of High Court in Marriage not being bands People bothered
डेमो पिक
अतुल ने मेहंदी व मंडप की रस्म पूरी करने के बाद थाने पहुंचे और उन्होंने शादी में बैंडबाजा बजवाए जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद वह तहसील के चक्कर काटते नजर आए। बाद में एसडीएम सदर ने उन्हें रात 10 बजे तक ही बैंडबाजा बजवाए जाने की अनुमति दी। दूल्हा अतुल के छोटे भाई शिवा का कहना था कि जब तक डीजे न बजे तो शादी अधूरी लगती है और उन्हें ये मौका मुश्किल से मिला है। 


 
विज्ञापन
UP government and order of High Court in Marriage not being bands People bothered
डेमो पिक
मामा की शादी हो और भांजे-भांजी को नचाने का मौका न मिले तो वह मायूस हो जाएंगे। शहर के हलवाई खाना निवासी अतुल गुप्ता के भांजे-भांजी नैंसी, मानसी, कन्हैया, राघव व ओमी का कहना है कि उन्होंने अपने मामा की शादी में जमकर नचाने का प्लान बनाया था, लेकिन बैंड बाजा न होने से घर में ढोलक व मजीरे की धुन पर नाचकर अधूरापन पूरा किया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed