फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लिफ्ट देकर युवती से गैंगरेप', डॉक्टरी रिपोर्ट में चार महीने की गर्भवती निकलने पर हुआ एक और खुलासा

Wed, 25 Apr 2018 10:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gangrape by giving lift to girl
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में एक गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। बघौली थाने की पुलिस ने तहरीर मिलते ही तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मेडिकल में युवती चार माह की गर्भवती निकली तो पुलिस ने पर्दे के पीछे की पड़ताल शुरु की।


 
Gangrape by giving lift to girl
डेमाे पिक
बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती मंगलवार रात बघौली थाने पहुंची। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उसने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को ही वह अपने गांव से बघौली बाजार गई थी। बघौली चौराहा पर गांव जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच कार सवार तीन युवक आए और गांव छोड़ देने को कहा। इस पर युवती कार में सवार हो गई।
 
Gangrape by giving lift to girl
डेमाे पिक
तहरीर में युवती ने बताया कि बघौली के निकट ग्राम लोधी में आरोपियों ने कार रोक ली और उसे जबरन पास स्थित एक बाग में ले गए। बाग में युवती से तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुधीर पाल, रुप सिंह और विजय पाल निवासीगण तपनौर थाना माधौगंज के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां मेडिकल में पता चला कि युवती चार माह की गर्भवती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangrape by giving lift to girl
डेमाे पिक
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच शुरु की तो नए-नए तथ्य सामने आने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में शामिल सुधीर पाल और रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने लुधियाना जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे, लेकिन फिर संबंधों में दरार आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है, आपसी विवाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed