{"_id":"5c39f070bdec2273201780c7","slug":"bjp-and-congress-attack-on-sp-bsp-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन पर बीजेपी-कांग्रेस का हमला, कुछ इस तरह से कसे तंज और बताए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन पर बीजेपी-कांग्रेस का हमला, कुछ इस तरह से कसे तंज और बताए फायदे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा में गठबंधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेता अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने इस चुनावी चुनौती से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता इस गठबंधन को एक-दूसरे के लिए नुकसानदेह और अपने लिए फायदेमंद बता रहे हैं।
2 of 5
डेमो
1993 का विधानसभा चुनाव इन दोनों दलों ने मिलकर लड़ा था। इसमें गठबंधन ने उन्नाव जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार पर कब्जा किया था। अयोध्या मुद्दे की लहर के बाद भी भाजपा के खाते में केवल तीन सीटें आई थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। मौजूदा हालात पर भाजपा और कांग्रेस के नेता 1993 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जमीन-आसमान का अंतर बता रहे हैं। इस गठबंधन का लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क न पड़ने की बात कह रहे हैं।
3 of 5
डेमो
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि सपा-बसा गठबंधन का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक अगर विधानसभा चुनाव होता तो शायद इसका कुछ असर भले ही पड़ता। लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व पर लड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा ही काफी होगा। उन्होंने दृढ़ निश्चय और देश हित में कड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री ने रूप में पूरी दुनिया में देश की क्षवि सुधारने का भी काम किया है। यही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। जबकि विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. एसएन यादव ने बताया कि सपा-बसा में गठबंधन होने से भाजपा को फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तानाशाही को हटाने के लिए कटिबद्ध हैं और संघर्ष कर रहे हैं। हम तो चाहेंगे कि तानाशाही को समाप्त करने लिए सभी दल मिलकर संघर्ष करें। देशवासी भी राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हों।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।