फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास और जय को संरक्षण देने में दो आईएएस भी शामिल, एसआईटी की रिपोर्ट से हड़कंप

Mon, 09 Nov 2020 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Bikru scandal: two IAS also involved in protecting Vikas and Jai, stirred by SIT report
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में दो आईएएस अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध बताई है। विकास दुबे और जय बाजपेई को संरक्षण देने के साक्ष्य आईएएस के खिलाफ मिले हैं। इनमें से एक अफसर शहर में भी तैनात रहे हैं।


 
Bikru scandal: two IAS also involved in protecting Vikas and Jai, stirred by SIT report
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
इसके अलावा तत्कालीन एएसपी कन्नौज केसी त्यागी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इस रिपोर्ट में जिन-जिन पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया था, उन पर कार्रवाई की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों आईएएस अफसर सीधे पर जय बाजपेई के संपर्क में थे।

 
Bikru scandal: two IAS also involved in protecting Vikas and Jai, stirred by SIT report
विकास दुबे के करीबी जय का सटोरियों से कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
उसका शस्त्र लाइसेंस बहाल करने में एक अफसर की भूमिका थी, जबकि जय पर कई आपराधिक केस थे। इसलिए इस आईएएस अफसर पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं एक अन्य आईएएस के जरिये जय ने ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के साथ व्यक्तिगत काम कराए। इसमें विकास दुबे के भी कई काम शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru scandal: two IAS also involved in protecting Vikas and Jai, stirred by SIT report
विकास दुबे कांड में अब जय की पत्नी का भी आया नाम - फोटो : amar ujala
कार्रवाई न करने पर उठाए सवाल
अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की शिकायत के बाद तत्कालीन आईजी आलोक सिंह ने कन्नौज के तत्कालीन एएसपी केसी गोस्वामी से जय पर लगे आरोपों की जांच कराई थी। रिपोर्ट में सिफारिश के बावजूद कोई कार्रवाई न करने पर भी एसआईटी ने सवाल खड़े किए हैं।

 
विज्ञापन
Bikru scandal: two IAS also involved in protecting Vikas and Jai, stirred by SIT report
पूर्व एसएसपी कानपुर अनंत देव के साथ विकास का साथी जय - फोटो : amar ujala
इस बात का भी जिक्र है कि जिसने विकास उसके खजांची जय या इनके गैंग के सदस्यों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, उन पर ही कार्रवाई कर आवाज दबा दी गई। रिपोर्ट में जय के किरायेदार पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन दरोगा, इंस्पेक्टर, एक सीओ और कई अन्य पुलिस वालों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed