फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू और संजीत कांड एसएसपी को ले डूबा, महज 37 दिन का रहा कार्यकाल, एडीजी बीपी जोगदंड की रिपोर्ट पर कार्रवाई

Sun, 26 Jul 2020 09:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Bikru and Sanjit case drowned SSP Kanpur, action on report of ADG BP Jogdand
पूर्व एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी में सरेराह बसपा नेता की हत्या फिर बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और संजीत अपहरण व हत्याकांड के बाद शनिवार रात कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी पर गाज गिरी। शासन ने उनका तबादला झांसी कर दिया है। कानपुर में उनका कार्यकाल महज 37 दिनों का रहा।


 
Bikru and Sanjit case drowned SSP Kanpur, action on report of ADG BP Jogdand
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इस दौरान तीन बड़ी वारदातें हुईं जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। माना जा रहा है कि नोडल अधिकारी एडीजी बीपी जोगदंड की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। आईपीएस डॉ. प्रितिन्दर सिंह को कानपुर का डीआईजी/एसएसपी बनाया गया है। 15 जून को दिनेश कुमार पी का सहारानपुर से कानपुर तबादला हुआ था।

 
Bikru and Sanjit case drowned SSP Kanpur, action on report of ADG BP Jogdand
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
18 जून को उन्होंने कार्यभार संभाला था। 20 जून को चकेरी में बसपा नेता पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना की तफ्तीश चल ही रही थी कि दो जुलाई को देश की सबसे बड़ी वारदात बिकरू गांव में हुई जहां गैंगस्टर विकास दुबे ने पुलिस पर हमला कर डीएसपी, एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru and Sanjit case drowned SSP Kanpur, action on report of ADG BP Jogdand
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इससे कानून-व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े हो गए थे। इस बीच बर्रा से लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की अपहरण कर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही अपहरण हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। बिकरू कांड के बाद शासन से नोडल अफसर आईपीएस बीपी जोगदंड को कानपुर भेजा गया था। उन्होंने दो दिन में यहां के क्राइम की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपी थी। माना जा रहा है कि उसी रिपोर्ट और अपहरण-हत्याकांड की वारदात के मद्देनजर दिनेश कुमार पी को हटाया गया।

 
विज्ञापन
Bikru and Sanjit case drowned SSP Kanpur, action on report of ADG BP Jogdand
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
दो दिन में दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई  
अपहरण-हत्याकांड के बाद बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय को निलंबित किया गया था। शुक्रवार को शासन ने एसपी साउथ आईपीएस अपर्णा गुप्ता, डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता समेत दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब शहर के एसएसपी आईपीएस दिनेश कुमार पी पर गाज गिरी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed