फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hamirpur Accident: आठ लोगों की मौत का वीभत्स था नजारा, चारों तरफ दर्द भरी कराहें, दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया

Thu, 23 Jun 2022 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Jun 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Big road Accident in Hamirpur loader and auto collision see picture
Hamirpur Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास बुधवार शाम पांच बजे लोडर और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर है। मरने वालों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। हादसे की वजह बिना डिवाइडर वाले रास्ते पर लापरवाही से ओवरटेक करना बताई जा रही है। ऑटो चालक मौदहा से सवारियां लेकर सुमेरपुर जा रहा था। उधर, जिला मुख्यालय से आम लादकर एक लोडर मौदहा की ओर जा रहा था। मकरांव गांव के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और लोडर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पचखुरा निवासी श्यामबाबू (45), उसकी पुत्री दीपांजलि (7), भतीजी रागिनी (15), इंगोहटा निवासी पंचा (65), आटो चालक राजेश वर्मा (25), रजुलिया (45), भौनिया निवासी सिद्धा उर्फ श्यामबाबू (40) व बिहार के छपरा निवासी विजय कुमार (30) की मौत हो गई। 
Big road Accident in Hamirpur loader and auto collision see picture
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक श्यामबाबू की पत्नी ममता (40), उसका बेटा सूर्यांश (डेढ़ साल), महोबा के खरेला निवासी प्रमोद (20), कुरारा के सरसई निवासी नीरज (16), मुस्करा के इमिलिया निवासी जयकिशोर प्रजापति का छह वर्षीय बेटा मानव, कुलदीप (30), इंगोहटा निवासी प्रियंका (16) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। इन घायलों में छह ऑटो सवार और दो लोडर सवार हैं। 
Big road Accident in Hamirpur loader and auto collision see picture
Hamirpur Accident - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में श्यामबाबू अपने परिवार के साथ थाना मुस्करा के इमिलिया गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। छपरा निवासी विजय सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे। वे मौदहा कस्बे की एक बैंक में कैमरा लगाकर ऑटो से लौट रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल और विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने सीएचसी पहुंच घायलों का हालचाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big road Accident in Hamirpur loader and auto collision see picture
Hamirpur Accident - फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ चीत्कार, दर्द भरी कराहें, हर किसी की आंख नम
हाईवे पर दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर चारों तरफ चीत्कार थीं। घायलों की दर्द भरी कराहें लोगों को झकझोर रही थी। हादसे के दौरान वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। 
 
विज्ञापन
Big road Accident in Hamirpur loader and auto collision see picture
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि घटना में छह एंबुलेंस लगी। घायलों को घटना स्थल से मौदहा सीएचसी पहुंचा। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन मरीजों को कानपुर रेफर किया गया है। हालत यह है कि मौदहा से लेकर शहर तक कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले पांच माह में 300 लोगों की जान जा चुकी है। 400 लोग अपाहिज हो चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed