{"_id":"5eac7f728ebc3e903106510b","slug":"big-disclosure-in-the-investigation-of-the-attack-on-the-police-medical-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: क्वारंटीन को साजिश बता लोगों को भड़काया, पुलिस-मेडिकल टीम पर हमले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: क्वारंटीन को साजिश बता लोगों को भड़काया, पुलिस-मेडिकल टीम पर हमले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Sat, 02 May 2020 01:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 May 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया के मुस्लिम बहुल इलाके जुगियाना में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने की साजिश सप्ताह भर रची गई। इसका सूत्रधार कर्नलगंज निवासी एक शातिर अपराधी है। उसी ने क्वारंटीन को साजिश बता लोगों को भड़काया।
हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि बुधवार को जब मेडिकल टीम एक परिवार को क्वारंटीन के लिए लेकर निकली तो सैकड़ों की भीड़ ने पथराव कर फायरिंग और पेट्रोल बम भी चलाए। बजरिया बवाल मामले में पुलिस अब तक बीस आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पथराव के बाद गलियों में पड़े पत्थर
- फोटो : amar ujala
सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला है कि कर्नलगंज निवासी शेरू हर रोज हॉटस्पॉट एरिया में आता था। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेरू ने लोगों को यह कहकर भड़काया कि क्वारंटीन के बहाने लोगों को बंद किया जा रहा है। इस वजह से लोग भ्रमित होते गए। सीओ ने बताया कि वह यहां आकर जुआ भी खेलता था। शेरू को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव के बाद तैनात की गई पुलिस
- फोटो : amar ujala
खुफिया विभाग को नहीं था अंदाजा
बवाल में इलाकाई उपद्रवियों के अलावा कर्नलगंज, बेकनगंज, चमनगंज समेत कई अन्य जगहों के अराजकतत्व शामिल रहे हैं। सीओ के मुताबिक साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया गया। पेट्रोल बम चलने से इसकी पुष्टि भी होती है। ऐसे में सवाल है कि खुफिया विभाग कहां है। एलआईयू आदि के पास इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो गया।
बवाल में इलाकाई उपद्रवियों के अलावा कर्नलगंज, बेकनगंज, चमनगंज समेत कई अन्य जगहों के अराजकतत्व शामिल रहे हैं। सीओ के मुताबिक साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया गया। पेट्रोल बम चलने से इसकी पुष्टि भी होती है। ऐसे में सवाल है कि खुफिया विभाग कहां है। एलआईयू आदि के पास इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो गया।
विज्ञापन
गलियों में छुपी थी भीड़
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर में बजरिया के जुगियाना में हुए बवाल में पुलिस और मेडिकल टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई थी। कुछ ही मिनटों में सैकड़ों की भीड़ सड़कों पर आ गई। जांच हुई तो पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये बाहर इकट्ठा होने को कहा गया था। कई ग्रुपों में ऐसे मैसेज चलाए गए थे।