फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 'भीषण हादसा', परिवार के चारों सदस्यों को बार-बार रौंदते रहे वाहन

Tue, 23 Jan 2018 12:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:16 PM IST
सार

- उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज के पास भीषण हादसा 
- किसी वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे थे बाइक सवार चारों लोग
- लखनऊ के देवमऊ गुसवालकला गांव का रहने वाला था परिवार

विज्ञापन
big accident in unnao four killed
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज के पास भीषण हादसा
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव नवाबगंज के पास वाहन की टक्कर से गिरे बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को कई वाहन रौंदते हुए निकल गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक उन्नाव स्थित ससुराल से लखनऊ लौट रहा था। वह लखनऊ का ही रहने वाला था। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।

 
big accident in unnao four killed
किसी वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे थे बाइक सवार चारों लोग
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब 10 बजे उन्नाव से लखनऊ की ओर जा रहे बाइक सवार को नवाबगंज कस्बा पुलिस चौकी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठी युवती व दो बच्चे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन चारों को रौंदते हुए निकल गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज रवींद्रनाथ सिंह और अजगैन थाने के एसएसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। वाहनों का आवागमन रुकवाया और हाईवे टोल प्लाजा से एंबुलेंस बुलवाकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 
 
big accident in unnao four killed
लखनऊ के देवमऊ गुसवालकला गांव का रहने वाला था परिवार
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड और मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की पहचान लखनऊ जिले के गांव देवमऊ मजरे गुसवल कला थाना बरौना निवासी आनंद कुमार शुक्ला (28) के रूप में हुई। फोन पर पिता गिरीशचंद्र ने बताया कि आनंद अपनी पत्नी रिंकी (25) और बेटी नंदनी उर्फ छुटकी (6) और बेटे मयंक (4) के साथ उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के ओरहर गांव अपनी ननिहाल गया था। वहीं से लौट रहा था। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग उन्नाव के लिए निकल चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
big accident in unnao four killed
हाईवे पर दंपति व दो बच्चों को रौंदते निकले कई वाहन
पिता ने बताया कि आनंद लखनऊ में हाईकोर्ट के जज वीरेंद्र कुमार त्यागी के यहां दैनिक भत्ते पर काम करता था। अजगैन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन उन्नाव आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed