फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़ में घुसकर एक तरफा प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग, उसके बाद शादी समारोह में हुआ ये सब

Wed, 02 May 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Beating a one sided lover at the wedding ceremony
डेमो पिक
हाथ में सिंदूर लिए एक लड़का भीड़ के बीच शादी समारोह में घुस गया और जाते ही दुल्हन की मांग भर दी। ये सब देख अफरातफरी मच गई तभी वधु पक्ष के लोगों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लड़के ने कुछ अलग ही बयान दिया है। मामला यूपी के महोबा जिले का है। 

(आगे की स्लाइड में जानें आखिर क्या हुआ था उस रात)
 
Beating a one sided lover at the wedding ceremony
डेमो पिक
महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा में एक शादी समारोह में जयमाला कार्यक्रम शुरु होने से पहले गांव के ही एक युवक ने भारी भीड़भाड़ के बीच घुसकर दुल्हन की मांग भर दी। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। 
 
Beating a one sided lover at the wedding ceremony
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा गांव से रविवार को संतोष की बारात थाना अजनर के ग्राम पुरवा गई थी। जहां पर वधु सुमन जयमाल कार्यक्रम के लिए तैयार होकर जा रही थी। तभी पुरवा गांव का ही राहुल पुत्र बाबूलाल हाथ में सिंदूर लेकर आ धमका और भारी भीड़ भाड़ में घुसकर सुमन की मांग में सिंदूर भर दिया। जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरा मच गई। कुछ देर के लोग भौचक्का रह गए। वधू पक्ष के लोगों ने राहुल की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beating a one sided lover at the wedding ceremony
डेमो पिक
इसके बाद बारात लेकर आए संतोष और सुमन का जयमाल कार्यक्रम हुआ और विवाह की सारी रस्में की गई तथा सोमवार को विदा हुई। राहुल अस्पताल में इलाज करा रहा है। वधु पक्ष के लोगों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर राहुल का कहना है कि वह सुमन से शादी करना चाहता था और सुमन ने ही उसे फोन करके ही बुलाया था। सुमन के परिजनों ने इससे इंकार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed