{"_id":"5b1e943c4f1c1ba86e8b7835","slug":"bar-dancers-and-beating-of-prisoners-in-hamirpur-district-jail-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदियों को जेल में 'तालिबानी सजा' और बार बालाओं का डांस, ये तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को जेल में 'तालिबानी सजा' और बार बालाओं का डांस, ये तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं, बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिला कारागार में बार बालाओं के डांस करने व जेल अधीक्षक के कक्ष में एक के बाद एक पांच बंदियों की बेल्टों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। मीडिया में खबरें आने के बाद लोगों ने जिला कारागार प्रशासन को तालिबानी जेल अधीक्षक कह डाला।
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं, बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
जेल प्रशासन बार बालाओं की बात को नकारते हुए स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरुष बंदियों द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किए जाने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी होने पर जेल डीआईजी, इलाहाबाद ने जांच कराने की बात कही है।
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं
जिला कारागार में बार बालाओं के डांस करने व पांच बंदियों की बेरहमी से बेल्टों से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को टीवी चैनलों व सोशल मीडिया में चर्चा रही। वीडियो को देख लोगों ने इसे शर्मनाक कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
जिला कारागार के अधीक्षक हरी बख्श सिंह ने बताया पूर्व में 15 अगस्त को कारागार परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बार बालाएं नहीं बल्कि पुरुष बंदियों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किए थे। वहीं अधीक्षक के चैंबर में पांच बंदियों की जेल के लंबरदारों द्वारा बेल्टों से की गई पिटाई के मामले में कहा कि यह वीडियो भी पुराना है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिला जेल का मामला
उन्होने कहा पिटाई वाले दिन वह अवकाश पर थे। बताया कुछ बंदी साफ-सफाई करने पर लापरवाही बरतते हैं। जिस पर जेल के लंबरदारों ने बंदियों को सबक सिखाने के लिए पिटाई की है। इस प्रकरण पर जब जेल डीआईजी इलाहाबाद बीआर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण को गंभीर बताया। कहा वह इस मामले की स्थलीय जांच करेंगे और वायरल वीडियो का परीक्षण करेंगे। इसके बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।