{"_id":"5b1e2fac4f1c1bf86e8b760b","slug":"iit-admission-process-will-begin-from-fifteen-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 से शुरू होगी आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से शुरू होगी आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:45 PM IST
सार
- 27 जून को आवंटित होगी सीट, सात राउंड तक चलेगी काउंसलिंग
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए 15 जून से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र इसके लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2018 की वेबसाइट www.josaa.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Trending Videos
आईआईटी कानपुर
जेईई एडवांस की रैकिंग के आधार पर आईआईटी संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा जबकि मेन के आधार पर एनआईटी, ट्रिपलआईटी, जीएफटीआई सहित अन्य कई संस्थानों में एडमिशन होंगे। काउंसलिंग की प्रक्रिया सात राउंड तक चलेगी। 15 जून से 25 जून तक छात्र पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन एंड च्वाइस फिलिंग प्रॉसेस करेंगे।
आईआईटी कानपुर
27 जून को पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। इसके बाद 28 जून से दो जुलाई तक छात्रों को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना होगा। आखिरी राउंड की काउंसलिंग तभी होगी जब सीटें खाली रहेंगी। इसकी पूरी प्रक्रिया 18 जुलाई को ही समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलिंग में लाने होंगे ये दस्तावेज
आईआईटी कानपुर
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
- 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट।
- आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन जमा की गई शुल्क की रसीद
- फोटो युक्त पहचान पत्र
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- आरक्षित वर्ग के छात्रों को कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें से एक जेईई मेन में आनलाइन आवेदन के दौरान प्रयोग किया गया हो।
- 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट।
- आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन जमा की गई शुल्क की रसीद
- फोटो युक्त पहचान पत्र
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- आरक्षित वर्ग के छात्रों को कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें से एक जेईई मेन में आनलाइन आवेदन के दौरान प्रयोग किया गया हो।