फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangladeshi Citizen Case: डॉ. रिजवान का कबूलनामा- हवाला का करता था कारोबार, पुलिस के सामने खोले ये राज

Thu, 15 Dec 2022 05:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Dec 2022 05:59 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwans confession used to do hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के मूलगंज में परिवार के साथ पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान हवाला का काम करता था। इसका खुलासा उसने पुलिस के सामने कलमबंद बयान के दौरान किया। बयानों में डॉ. रिजवान ने बताया कि हवाला कारोबार में उसका साथ ससुर खालिद देते थे।



हवाला के पैसे इधर-उधर करने के लिए वह पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया की यात्रा करता था। मूलगंज पुलिस ने रविवार को आर्यनगर से डॉ. रिजवान को परिवार संग पकड़ा था। उसके बांग्लादेशी होने के बावजूद सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने लेटरहेड पर उसे भारत का मूल निवासी बताया था।

इन्हीं लेटरहेड के  जरिये डॉ. रिजवान और उसके परिवार का आधार, पासपोर्ट और अन्य भारतीय दस्तावेज बने थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके आर्यनगर स्थित फ्लैट से 14 लाख, 56 हजार 400 रुपये, 101 अमेरिकन डालर जिसमें में (100 डालर के 10 नोट व एक डालर) और करीब 35 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए थे।

Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwans confession used to do hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

वहीं, डॉ. रिजवान से पूछताछ के दौरान पुलिस ने जब बरामद रुपये और जेवर के बारे में आय का जरिया पूछा, तो उसने बताया कि वह हवाला का कारोबार करता है। इसके चलते वह कई देशों पाकिस्तान, थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश की यात्रा करता है।

Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwans confession used to do hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

हवाला के इस कारोबार में ससुर खालिद मजीद भी साझेदार है। खालिद हवाला के रुपयों का आदान-प्रदान करता है। उसके पास से जो रुपये और जेवरात बरामद हुए हैं। वह हवाला के जरिये ही आए हैं। पिछले माह 15 नवंबर को भी हवाला के काम से हैदराबाद से हवाई यात्रा करते हुए बांग्लादेश गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwans confession used to do hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने उसके  बयानों को वीडियो रिकार्डिंग कर सुरक्षित रखा है, जिसे वह साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश करेगी। वहीं खालिद मजीद ने अपने बयानों में बताया कि उसका दामाद डॉ. रिजवान, बेटी हिना व उसके बच्चे रुखसार (21) दो नाबालिग बेटे बांग्लादेश के निवासी हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwans confession used to do hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

उनका फर्जी आधार कार्ड पार्षद मन्नू रहमान व विधायक इरफान सोलंकी के पत्र की बदौलत बनवाया था। मैं मेरा दामाद रिजवान मोहम्मद हवाला का कारोबार करते है। इसीलिए उसने भारत का फर्जी आधार कार्ड बनवाया और विधि विरूद्ध तरीके से शहर में रह रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed