फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: ये बहाना बना घर से निकली थी प्रगति, प्रेमी संग होटल में लिखी पति के कत्ल की पटकथा

Wed, 26 Mar 2025 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 09:19 AM IST
सार

पति दिलीप की हत्या करवाने वाली कातिल दुल्हन को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। होली के बाद शूटर बुक होने पर वह 17 मार्च को प्रेमी से मिलने के लिए होटल पहुंची थी। वह मौसी के घर जाने का बहाना बनाकर गई थी। होटल में प्रेमी के साथ मिलकर प्रगति ने पति की हत्या की पटकथा तैयार की थी।

विज्ञापन
Auraiya Murder Pragati reach hotel to meet her lover on pretext of going to her aunt house saurabh murder case
Auraiya Murder - फोटो : अमर उजाला
औरैया में पति दिलीप की हत्या करवाने के लिए प्रगति ने हर कदम पर झूठ का सहारा लिया। शूटर बुक होने के बाद प्रगति दिलीप को जल्द से जल्द रास्ते से हटाने और प्रेमी से मुलाकात की उत्सुकता के लिए परिजन से भी झूठ बोल गई।


वह मौसी के घर जाने की बात कहकर अपने प्रेमी से मिलने के लिए औरैया के एक होटल पहुंची थी। प्रगति के पिता हरगोविंद और मां कमला गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 10 मार्च को भाई आलोक बहन की चौथी की रस्म को पूरा कर प्रगति को नगला दीपा से घर लाया था।
 
Auraiya Murder Pragati reach hotel to meet her lover on pretext of going to her aunt house saurabh murder case
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
होटल में तैयार हुई हत्याकांड की स्क्रिप्ट
दिलीप से शादी करने में झूठ का सहारा लेने वाली प्रगति व्हाट्सएप पर ऑडियो व वीडियो कॉल के जरिए प्रेमी अनुराग के संपर्क में बनी रही। होली के बाद शूटर बुक होने पर वह 17 मार्च को प्रेमी से मिलने के लिए औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे स्थित एक होटल पहुंच गई। वहां दोनों ने घटना को अंजाम देने का अंतिम खाका तैयार किया।

 
Auraiya Murder Pragati reach hotel to meet her lover on pretext of going to her aunt house saurabh murder case
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति पर हमला करवाया और बन गई अंजान
19 मार्च को मायके में रहकर पति पर हमला करवा दिया और अंजान बन गई। जेठ संदीप ने दोपहर बाद दिलीप के मरणासन्न हालत में बिधूना सीएचसी में भर्ती होने की जानकारी दी। परिजन उसकी हरकत को न समझ पाएं, इसके लिए वह घड़ियाली आंसू बहाती हुई भाई आलोक के साथ सीएचसी बिधूना पहुंची। वहां से वह दिलीप के साथ सैफई भी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya Murder Pragati reach hotel to meet her lover on pretext of going to her aunt house saurabh murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के मोबाइल में मिला दोनों का आपत्तिजनक वीडियो
दिलीप की हालत में सुधार न होने पर परिजन दिलीप को ग्वालियर ले गए व प्रगति को नगला दीपा पहुंचा दिया था। थानाध्यक्ष सहार पंकज मिश्रा ने बताया पूछताछ में प्रगति ने बताया कि वह घर पर औरैया निवासी मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को भी फोन कर औरैया बुलाकर होटल में मुलाकात की थी। जांच में पुलिस को अनुराग के मोबाइल में एक वीडियो मिला। जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति मौजूद थे। अब मोबाइल व तमंचों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Auraiya Murder Pragati reach hotel to meet her lover on pretext of going to her aunt house saurabh murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शूटरों ने घटना को अंजाम देने के लिए सफेद अपाचे का किया था प्रयोग
हाइड्रा मालिक दिलीप की हत्या के मामले में पुलिस ने पटना नहर पुल के आसपास के क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एक कैमरे की फुटेज में 19 मार्च को सफेद अपाचे सवार दो युवक दिलीप को बाइक पर बीच में बैठाकर पलिया गांव की ओर जाते दिखे। उसी दिन दोपहर में राहगीरों ने पलिया स्थित पटना नदी के पास गेहूं के खेत में दिलीप को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed