{"_id":"5ec2a76b7f2a1447cf5edcbc","slug":"auraiya-accident-suspension-action-against-five-accountants-photo-of-sending-bodies-from-dcm-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसा: पांच लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, डीसीएम से शवों को भेजने की फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसा: पांच लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, डीसीएम से शवों को भेजने की फोटो वायरल
Mon, 18 May 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया हादसे में मारे गए श्रमिकों के शवों को एंबुलेंस से भेजा गया
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया के चिरूहुली-मिहोली के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले 25 मजदूरों के शवों में से कुछ शव डीसीएम से भेजने की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद लेखपालों द्वारा जिला प्रशासन का आदेश न मानने पर तहसीलदार की आख्या में एसडीएम विजेता ने पांच लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
औरैया हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इधर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी शवों को एंबुलेंस से रवाना किए जाने की बात कही थी। उन्होंने वायरल फोटो की जांच करने की बात भी कही है। औरैया के इटावा-कानपुर हाईवे में हुए ह्दय विदारक हादसे में मरने वाले झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के 25 मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ था।
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें शनिवार की रात से लेकर रविवार को सुबह तक पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शवों को उनके गृह जनपद भेजने का इंतजाम भी जिला प्रशासन ने किया। रविवार को जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी शवों को एंबुलेंस से उनके गृह जनपद रवाना होने की बात भी कही थी, लेकिन रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
जिसमें एक डीसीएम में तीन शव रखे होने और शव से कुछ दूरी पर तीन मजदूरों के आराम करने जैसी फोटो वायरल हुई थी। इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी शव सम्मान के साथ एंबुलेंस से रवाना किए गए हैं। वायरल फोटो की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
इधर एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि 25 मजदूरों के शवों को घर भेजने वाले प्रत्येक वाहनों पर एक-एक लेखपाल को साथ जाने की ड्यूटी लगाई थी। जिसमें पांच लेखपाल ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट पर इंगुठिया लेखपाल राकी, फतेहपुरबेनी लेखपाल अंकित अग्रवाल, निगड़ा लेखपाल ललित प्रताप, फफूंद लेखपाल शशिकांत पोरवाल, गांव महतेपुर लेखपाल भूपेंद्र पाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।